सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Supply of gas cylinders decreased in the district

Karnal News: जिले में गैस सिलिंडरों की आपूर्ति घटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Supply of gas cylinders decreased in the district
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

करनाल। जिले में रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति में कमी आई है। रविवार को गैस कंपनियों की ओर से 13 हजार सिलिंडरों का स्टॉक ही भेजा गया। आम दिनों में यह आंकड़ा 18 से 19 हजार के बीच रहता था।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में रोजाना करीब 9 से 10 हजार सिलिंडरों की खपत होती है। खपत से अधिक सिलिंडरों को ट्रांजिट कोटे में रखा जाता है। विगत दिनों के संकट से कोटा खत्म होने के कगार पर है। गैस एजेंसियों के पास उपलब्ध स्टॉक घट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर पांच किलो गैस सिलिंडर के वितरण को लेकर सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों की सोमवार को होने वाली बैठक स्थगित हो गई। अब ये बैठक मंगलवार को होगी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से जिले से 15 हजार प्रवासी मजदूर परिवारों का डाटा सरकार को भेजा गया है। इस आंकड़े के हिसाब से ही जिले में छोटे सिलिंडर अलॉट किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि इसके लिए प्रवासी सिर्फ पहचानपत्र देकर सिलिंडर ले सकते हैं। इसके लिए सरकार सरल नियम बनाएगी।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के नियंत्रक मुकेश कुमार ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। जिले में गैस की आपूर्ति पूरी है। छोटे सिलिंडरों के वितरण को लेकर रणनीति बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed