{"_id":"69f8edd1541a4ebb8d0cff2a","slug":"tarawadi-accident-two-labourers-died-two-in-critical-condition-karnal-news-c-18-knl1018-899172-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरावड़ी हादसा : दो मजदूरों ने तोड़ा दम, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरावड़ी हादसा : दो मजदूरों ने तोड़ा दम, दो की हालत गंभीर
Tue, 05 May 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 05 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
सुरेश फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित तरावड़ी टी-पॉइंट पर रविवार सुबह 5 बजे सड़क हादसे में घायल यूपी के बदायूं निवासी सुरेश (38) और मिजाज (36) की इलाज के दाैरान माैत हो गई। दीपक और सांध्य की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज पीजीआई में चल रहा है।
हादसे में घायल बदायूं निवासी बृजेश ने बताया कि वे सभी टेंपो में सवार होकर काम के लिए होशियारपुर जा रहे थे। इसी दाैरान हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस के रहने वाले मिजाज टेंपो में आगे बैठे हुए थे जबकि उनके पिता सुरेश पीछे बैठे थे। आगे जा रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से हादसा हुआ। टेंपो में करीब 20 मजदूर सवार थे। आठ घायलों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल काॅलेज में दाखिल करवाया गया था।
देर रात को सुरेश और मिजाज ने दम तोड़ दिया। दो घायलों दीपक और सांध्य को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। तरावड़ी थाना के पुलिस जांच अधिकारी हरविश ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक मौके से भाग गया था। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -
दो परिवारों में मातम का माहाैल
बृजेश ने बताया कि उनके परिवार में वह दो भाई और तीन बहनें हैं। पिता की माैत के बाद से हर किसी का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम का माहौल है। मृतक मिजाज के छह बच्चे हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।