फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tea and biscuits were distributed to the workers

Karnal News: श्रमिकों को वितरित किए चाय-बिस्कुट

Sat, 02 May 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 02 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Tea and biscuits were distributed to the workers
श्रमिकों को लड्डू देते विधायक जगमोहन आनंद। संगठन
श्रमिकों को वितरित किए चाय-बिस्कुट
विज्ञापन

करनाल। भारत विकास परिषद अभिमन्यु शाखा ने श्रमिक दिवस श्रमिकों के साथ मनाया। कैथल पुल के नीचे प्रेम नगर में श्रमिकों को चाय बिस्कुट वितरित किए गए और उज्जवल भविष्य की कामना की गई। शाखा अध्यक्ष सुरेंद्र सांदल ने कहा कि एक मई को पूरी दुनिया में श्रमिक दिवस मनाया जाता है। देश की प्रगति में मजदूर वर्ग का विशेष योगदान होता है। एक मजदूर पूरा दिन पसीना बहाकर सार्वजनिक व निजी निर्माण कार्यों में सहयोग करता है। भारत विकास परिषद श्रमिकों की मेहनत को सलाम करती है। सचिव मणिका चोपड़ा, तृप्ता सांदल, पूर्व अध्यक्ष सतीश मल्होत्रा, रजनीश चोपड़ा व हैरी सांदल मौजूद रहे। संवाद

विधायक ने श्रमिकों को किया सम्मानित
करनाल। विधायक जगमोहन आनंद ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर कलंदरी गेट स्थित नगर खेड़े के पास पहुंचकर श्रमिकों को सम्मानित किया और उन्हें लड्डू वितरित कर उनके परिश्रम को सराहा। विधायक ने कहा कि श्रम ही पूजा है और श्रमिक ही राष्ट्र की सच्ची शक्ति हैं। देश की प्रगति और विकास की मजबूत नींव श्रमिकों के परिश्रम पर ही टिकी होती है। अपने पसीनें की हर बूंद से वे भारत के वर्तमान को सशक्त और भविष्य को सुरक्षित बनाने का कार्य करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed