फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Teachers engaged in census made people aware

Karnal News: जनगणना में जुटे शिक्षकों ने किया लोगों को जागरूक

Mon, 11 May 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 11 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Teachers engaged in census made people aware
.निगदू में जनगणना करते शिक्षक अनूप सिंह व बिक्कू कुमार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निगदू। राजकीय विद्यालय निगदू के शिक्षक अनूप सिंह व बिक्कू कुमार ने रविवार को घर-घर जाकर ग्रामीणों को जनगणना के महत्व के बारे में बताया। उन्हें जागरूक करते हुए सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की। इस अभियान में ग्रामीणों ने भी सक्रियता से भाग लेकर परिवार के सदस्यों की संख्या शिक्षा स्तर, रोजगार स्थिति सहित अन्य आवश्यक जानकारियां दर्ज करवाई। जनगणना प्रगणक अनूप सिंह व बिक्कू कुमार ने बताया कि कोई भी ग्रामीण किसी प्रकार के भ्रामक में न आए। घर-घर जाकर शिक्षक मकानों की स्थिति, परिवार के सदस्यों, शिक्षा, रोजगार, पानी, बिजली, शौचालय और मकान के स्वामित्व ,अपना या किराए का (से संबंधित लगभग 33) सवाल पूछ रहे हैं। कुछ जगहों पर लोग डर रहे हैं कि जानकारी देने से राशन कार्ड कट जाएगा या आधार कार्ड से छेड़छाड़ होगी, यह सिर्फ एक जनगणना है, राशन कार्ड कटने जैसी खबरें भ्रामक हैं। यह पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना है। किसी को अपना कोई भी दस्तावेज व ओटीपी आदि न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed