{"_id":"6a6655e29792c2ed730b9af6","slug":"temperatures-rise-as-weather-clears-orange-alert-for-rain-until-the-30th-karnal-news-c-18-knl1018-957011-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मौसम साफ होने से बढ़ा तापमान, 30 तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मौसम साफ होने से बढ़ा तापमान, 30 तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Mon, 27 Jul 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पिछले एक सप्ताह में लगातार बारिश के बाद रविवार को मौसम साफ रहा। पूरा दिन धूप निकलने से तापमान के साथ उमस भी बढ़ी। हवा की रफ्तार भी कम होने से गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग ने 30 जुलाई तक को बारिश के आसार जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि शनिवार की रात को बारिश हुई, ऐसे में पिछले 24 घंटे में 15.4 एमएम पानी बरसा।
रविवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। कूलर की हवा बेअसर रही और लोगों को गर्मी से बचने के लिए एसी का सहारा लेना पड़ा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिर से बारिश के आसार हैं। जिससे तापमान में कमी आएगी। अभी किसानों को फसल में सिंचाई करने से बचना चाहिए क्योंकि अभी मानसून शुरू हुआ है कभी भी तेज बारिश हो सकती है।
दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान
सोमवार 34/26
मंगलवार 35/27
बुधवार 33/26
वीरवार 31/26
शुक्रवार 30/25
शनिवार 30/25