फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tender issued for Atal Mall and Bank Square, Rs 64.47 crore to be spent

Karnal News: अटल मॉल और बैंक स्क्वेयर के लिए निविदा जारी, 64.47 करोड़ होंगे खर्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Tender issued for Atal Mall and Bank Square, Rs 64.47 crore to be spent
अंबाला छावनी में कैपिटल चौक के पास तैयार हो रहा बैंक स्क्वेयर। प्रवक्ता
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज का ड्रीम प्रोजेक्ट अटल मॉल एंड बैंक स्क्वेयर अब अपने अगले पड़ाव की ओर बढ़ गया है। छावनी में बन रहे इस आधुनिक परिसर के द्वितीय चरण के लिए हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन ने निविदा आमंत्रित कर दिए हैं। इस चरण के निर्माण कार्य पर 64.47 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। । बैंक स्क्वेयर बनने से शहर के लगभग 32 प्रमुख बैंक एक ही छत के नीचे शिफ्ट हो जाएंगे।
विज्ञापन



बॉक्स
एक ही छत के नीचे होंगे 32 बैंक
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य जनता को सुविधा देना है। बैंक स्क्वेयर बनने से शहर के लगभग 32 प्रमुख बैंक एक ही छत के नीचे शिफ्ट हो जाएंगे। इससे लोगों को बैंकिंग कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। साथ ही छावनी की यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा। 3.97 एकड़ में फैली यह परियोजना इलाके के लिए मील का पत्थर साबित होगी। टेंडर अलॉट होते ही निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




बॉक्स
दूसरे चरण में बनाए जाएंगे 49 नए शोरूम
द्वितीय चरण के तहत परिसर के पिछले हिस्से में चार मंजिला भव्य इमारत का निर्माण होगा। इसमें व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कुल 49 नए शोरूम बनाए जाएंगे। मनोरंजन और कार्यक्रमों के लिए तीसरी मंजिल पर 450 सीटों वाला एक आधुनिक ऑडिटोरियम तैयार किया जाएगा। इसके अलावा, लोगों के खान-पान के लिए रूफ-टॉप पर शानदार फूड कोर्ट बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बॉक्स
सुविधाओं से लैस होगा परिसर
पहले चरण का कार्य 111 करोड़ की लागत से लगभग पूरा हो चुका है। इसमें 325 वाहनों की पार्किंग और 52 शोरूम तैयार हैं। पूरे प्रोजेक्ट में कुल 100 शोरूम होंगे। भवन को आधुनिक लिफ्ट, एस्केलेटर, सेंट्रल एयर कंडीशनिंग और हाई-टेक फायर फाइटिंग सिस्टम से लैस किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों और ग्रीनरी का भी विशेष ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed