फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The association also imposed a fine on the commission agent who stuffed bricks in wheat sacks.

Karnal News: गेहूं की बोरी में ईंट भरने वाली आढ़ती पर एसोसिएशन ने भी लगाया जुर्माना

Sun, 03 May 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 03 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The association also imposed a fine on the commission agent who stuffed bricks in wheat sacks.
करनाल।
विज्ञापन

वजन बढ़ाने के लिए गेहूं की बोरियों में ईंट भरने वाले आढ़ती मनोहर लाल दीपक पर आढ़ती एसोसिएशन ने भी 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। एसोसिएशन ने जुर्माने की राशि गोशाला में दान करने के लिए कहा है। मार्केट कमेटी सचिव भी आढ़ती पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगा चुके हैं। आढ़ती का 7 दिन के लिए लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
ईंट भरी बोरियों को आढ़ती को वापस लौटा दिया गया है। अब आढ़ती असल वजन का गेहूं भरकर इन बोरियों को जमा करवाएगा। मार्केट कमेटी और खरीद एजेंसिंयों ने मंडी से लोड होने वाली बोरियों के वजन से लेकर गिनती और स्टॉक की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुंजपुरा मंडी की गेहूं से भरी बोरियों की एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें दिखा था कि वजन ज्यादा करने के लिए गेहूं के बैग में ईंटें भर दी गई हैं। एक मजदूर ने बोरियों को उठाया और उसके सिर में ये ईंट चुभी तो उसने शिकायत की। जांच में बोरियों से ईंटें निकलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंजपुरा मार्केट कमेटी सचिव बलवान ने बताया कि आढ़ती मनोहर लाल दीपक का लाइसेंस सात दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है। दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। एसोसिएशन ने आढ़ती पर 21 हजार का जुर्माना लगाया है।



96 प्रतिशत खरीद, 82 प्रतिशत उठान



करनाल।



जिले की मंडियों में गेहूं की आवक अंतिम चरण में है। जिले में अब तक करीब 7 लाख 84 हजार 264 मीट्रिक टन की आवक विभिन्न खरीद केंद्रों व मंडियों में हुई। इसमें से विभिन्न खरीद एजेंसियों ने 756799 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने 299281 मीट्रिक टन, हैफेड ने 347679 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाउसिंग काॅर्पोरेशन ने 105367 मीट्रिक टन और एफसीआई ने 4472 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है। 642541 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed