{"_id":"6a1899edc012784dd701be90","slug":"the-body-was-not-cremated-even-on-the-third-day-and-the-post-mortem-will-now-be-conducted-in-chandigarh-karnal-news-c-18-1-knl1006-916388-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तीसरे दिन भी नहीं किया शव का अंतिम संस्कार, अब चंडीगढ़ में होगा पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तीसरे दिन भी नहीं किया शव का अंतिम संस्कार, अब चंडीगढ़ में होगा पोस्टमार्टम
विज्ञापन
विलाप करती मृतक की मां संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। इंद्री के गांव चुरनी जागीर निवासी मजदूर बॉबी संगोहा (22) के परिजनों ने तीसरे दिन भी शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए उन्होंने एलान कर दिया कि नामजद भाजपा नेता समेत सभी छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि साफतौर पर हत्या का मामला होते हुए रिपोर्ट में प्राकृतिक मौत बताई गई है।
परिजनों की मांग पर सहमति जताते हुए पुलिस ने शव वीरवार दोपहर पीजीआई चंडीगढ़ भिजवा दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कैमरे के सामने डाक्टरों का पैनल करेगा। पहली बार पोस्टमार्टम करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कालेज में किया गया था। इसकी रिपोर्ट को गलत बताते हुए बॉबी के परिजन हत्या के पीछे सुनियोजित साजिश बता रहे हैं। बॉबी के भाई प्रिंस संगोहा का कहना है कि शव मंगलवार को नन्हेड़ा गांव के खेत में पड़ा मिला था। शरीर पर चोटों के निशान स्पष्ट नजर आ रहे थे। चेहरा तेजाब से जलाया गया था ताकि पहचान न हो सके।
उन्होंने बताया कि भाई पर पहले भी कई बार हमला हो चुका था। कुछ लोग उनसे रंजिश रखते थे। उन लोगों पर ही हत्या का शक है। एफआईआर में भाजपा के संगोहा मंडल के अध्यक्ष राममेहर शर्मा, संगोही गांव निवासी रिंकू, जयपाल, मोहित उर्फ़ पादी, अंकित और उसका भाई नामजद कराए गए हैं। पुलिस ने इनसे अभी तक पूछताछ तक नहीं की है। उनका आरोप है कि हत्यारोपियों में भाजपा नेता शामिल होने की वजह से पुलिस दबाव में है। इसी वजह से कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विधायक पर सरंक्षण का आरोप लगा किया प्रदर्शन
करनाल। बॉबी के परिजनों और अन्य लोगों ने वीरवार को पोस्टमार्टम हाउस पर प्रदर्शन करते हुए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग दोहराई। उन्होंने इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप पर हत्या की प्राथमिकी में नामजद भाजपा नेता राममेहर शर्मा को संरक्षण देने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों में शामिल एडवोकेट सोनिया तंवर ने कहा कि बुधवार को करनाल में की गई सब्जी विक्रेता की हत्या के मामले में सदर विधायक जगमोहन पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और सांत्वना प्रकट की। आखिर क्या वजह है जो इंद्री के विधायक बॉबी के परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए नहीं आए। अगर भाजपा नेता नामजद नहीं होता तो क्या वह ऐसा करते? सोनिया के यह कहते ही प्रदर्शनकारियों ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद उन लोगों ने एलान किया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विधायक बोले, कानून सभी के लिए बराबर
इंद्री के भाजपा विधायक रामकुमार कश्यप का कहना है कि कानून सभी के लिए बराबर होता है। हम कभी किसी का संरक्षण क्यों करेंगे? आज ही मुझसे बॉबी के परिजन मिलकर गए हैं। उन्होंने उनकी बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और उनकी समस्या के हल के लिए डीएसपी से कहा है। दो दिन चंडीगढ़ में बैठक में व्यस्त होने की वजह से बॉबी के घर नहीं जा सका।