{"_id":"6a04efad979f630622096595","slug":"the-case-of-demanding-extortion-of-rs-50-lakh-turned-out-to-be-fake-karnal-news-c-18-knl1018-905627-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला फर्जी निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला फर्जी निकला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पूर्व डिप्टी स्पीकर वेदपाल के बेटे एवं भाजपा नेता विजयपाल से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और न देने पर हैंड ग्रेनेड से उड़ाने का मामला फर्जी पाया गया है, इसका खुलासा खुद शिकायतकर्ता के गवाह एवं मनोनीत पार्षद विशेष वर्मा ने पुलिस के समक्ष पहुंचकर कर दिया है। उन्होंने अपने बयान दर्ज करवा दिए हैं।
गवाह का आरोप है कि शिकायतकर्ता ने पुलिस सुरक्षा लेने के लिए पूरे घटनाक्रम की साजिश खुद रची थी। अब पुलिस शिकायतकर्ता को जांच में शामिल करके साजिश में शामिल अन्य लोगों का पता लगाएगी। वहीं, दूसरी ओर मंगलवार को अधिवक्ता विजयपाल ने धमकी की ऑडियो जारी कर दी है।
भाजपा नेता से रंगदारी मांगने के मामले में गवाह एवं नगर निगम के मनोनीत पार्षद विशेष वर्मा ने सिविल लाइन थाना पुलिस में दर्ज कराए बयान में बताया कि सोमवार शाम को करीब सवा छह बजे उनके पास विजयपाल का फोन आया। उन्होंने बातचीत के लिए उन्हें घर बुलाया था। वह उनके घर पहुंचे तो भाजपा नेता का बेटा अभिनंदन मिला उसने अपने पिता को फोन किया तो भाजपा नेता ने बताया कि वह जल्द ही घर पहुंचने वाला है। इसी दाैरान अधिवक्ता विजयपाल पहुंच गए। दोनों ने एक साथ बैठकर चाय पी।
विज्ञापन
अधिवक्ता विजयपाल ने उन्हें कहा कि उसके पास पाकिस्तान के नंबर से एक धमकी भरी काॅल आएगी, उसे (विशेष वर्मा ) को काॅल की वीडियो को रिकाॅर्ड करना है। इसके कुछ देर बाद ही शिकायतकर्ता के पास धमकी भरी काॅल आ गई। काॅल करने वाले ने खुद को बराड़ बताया और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर पूरे परिवार को हैंड ग्रैनेड़ से उड़ाने की धमकी भी दी, इसके बाद विजयपाल ने उन्हें मामले में बताैर गवाही देने के लिए कहा तो उन्हें एहसास हो गया कि ये सब उन्होंने पुलिस सुरक्षा लेने के लिए खुद ही यह साजिश रची है। विशेष वर्मा ने यही बयान थाना सिविल लाइन पुलिस को दर्ज करवाए हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता विजयपाल का आरोप है कि पुलिस जानबूझकर उनके मामले को झूठा साबित कर रही है। उनको धमकी आई है, उन्होंने इसकी ऑडियो भी पुलिस को साैंपी है।