{"_id":"6a6a6b78254a57ac1804abb9","slug":"the-chief-minister-will-plant-saplings-with-800-children-today-karnal-news-c-18-knl1018-958754-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मुख्यमंत्री आज 800 बच्चों के साथ लगाएंगे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मुख्यमंत्री आज 800 बच्चों के साथ लगाएंगे पौधे
Thu, 30 Jul 2026 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। 77वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत वीरवार को करनाल में मुख्य आयोजन होगा। 800 विद्यार्थियों के साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी पौधरोपण करेंगे। समारोह में एक साथ 20 हजार से ज्यादा पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय मेडिकल यूनिवर्सिटी (निर्माणाधीन) कुटेल में होने वाले आयोजन में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता वन एवं वन्य प्राणी मंत्री राव नरबीर सिंह करेंगे।
उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बुधवार को समारोह स्थल का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बच्चों एवं उपस्थित नागरिकों को पौधे लगाने व उनकी देखभाल करने की शपथ भी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत पौधरोपण कर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे। वन विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। समारोह में हरियाणा फॉरेस्ट न्यूज और धार्मिक वृक्षारोपण पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया जाएगा।
वन महोत्सव के लिए 62 रोडवेज बसें रिजर्व, आज कई रूट रहेंगे प्रभावित
करनाल। कुटेल में आयोजित प्रदेश स्तरीय वन महोत्सव के लिए रोडवेज ने बड़े स्तर पर बसों की व्यवस्था की है। इसके कारण जिले के कई रूट पर वीरवार को बस सेवा प्रभावित रहेगी। करनाल डिपो की कुल 178 बसों में से 62 बसों को विद्यार्थियों और आंगनबाड़ी वर्करों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने और वापस लाने के लिए रिजर्व किया गया है।
स्थानीय रूटों पर बसों की संख्या कम होने का असर दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों पर पड़ेगा। खासकर ग्रामीण रूटों पर बसों का इंतजार लंबा हो सकता है। हालांकि रोडवेज के जीएम का दावा है कि करनाल में दैनिक यात्रियों को परेशानी न आए, इसके लिए पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व जींद से 5-5 बसें करनाल रूट पर चलाने के लिए बात की गई है। संबंधित मार्ग पर उसी जिले के डिपो की बस से यात्री सफर कर सकें। जरूरत के अनुसार बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगे। मुख्य रूटों पर सेवा बनाए रखने का प्रयास रहेगा।
वन महोत्सव के मद्देनजर 62 बसों की ड्यूटी लगाई गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए पड़ोसी जिलों से अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है, ताकि सामान्य सेवाएं पूरी तरह बाधित न हों। लोगों को परेशानी नहीं आने देंगे। जिस मार्ग पर यात्रियों की भीड़ होगी, उस पर प्राथमिकता के आधार पर बसें भेजेंगे। -कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज