फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   We were beaten with sticks many times, the PM understood the children's point: Vij

हमने कई बार लाठी खाई, पीएम ने बच्चों की बात को समझा : विज

Thu, 30 Jul 2026 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 30 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
We were beaten with sticks many times, the PM understood the children's point: Vij
करनाल। परिवहन मंत्री अनिल विज का ने कहा है कि हमने भी कई बार लाठियां खाई हैं लेकिन सरकारें कभी नहीं मानीं। पहली बार ऐसा हुआ है कि प्रधानमंत्री ने बच्चों की बात को समझते हुए उसे स्वीकार किया और जो बच्चे चाहते थे, वह किया। यहां तक कि रात 12 बजे तक उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चों को संदेश दिया।
विज्ञापन

विज बुधवार को करनाल पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह वही परिवार है, जिसके कई सदस्य प्रधानमंत्री रहे हैं। व्यंग्य करते हुए कहा कि एक ऐसा परिवार, जिसका नाना भी प्रधानमंत्री हाउस में था, दादी भी वहीं थीं, पिता भी प्रधानमंत्री थे, लेकिन अब बेटा गेट के बाहर लेटा हुआ है। इसका मतलब है कि कांग्रेस अब अंदर से गेट तक सिमट गई है। कांग्रेस के नेता हर समय पेट्रोल की कैन लेकर घूमते हैं और जहां भी छोटी सी चिंगारी दिखती है, वहां आग भड़काने का काम करते हैं। उनका मकसद देश में अशांति फैलाना है, ताकि राजनीतिक फायदा उठाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शुरुआत में यह माना जा रहा था कि प्रदर्शन केवल बच्चों द्वारा किया जा रहा है लेकिन बाद में इसमें राजनीतिक दलों की भूमिका भी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed