फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The corporation may seal the shops of 70 defaulters.

Karnal News: निगम सील कर सकता है 70 बकाएदारों की दुकानें

Tue, 02 Jun 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 02 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The corporation may seal the shops of 70 defaulters.
किरया वसूली के लिए नोटिस के साथ अंतिम चेतावनी देने पहुंची निगम टीम।
करनाल। नगर निगम की दुकानों का किराया नहीं चुकाने वाले करीब 70 किराएदारों की सूची तैयार की गई है। इन पर 50 लाख रुपये से अधिक का बकाया है। इन्हें अंतिम चेतावनी नोटिस दिए जा रहे हैं। किराया जमा नहीं कराया तो दुकानों को सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम संयुक्त आयुक्त दलजीत सिंह ने बताया कि निगम के पास शहर के विभिन्न बाजारों, व्यावसायिक परिसरों और प्रमुख स्थानों पर कुल 630 दुकानें हैं। इन दुकानों को किराए पर देकर निगम हर वर्ष करोड़ों रुपये की आय अर्जित करता है। वित्तीय आंकड़ों के अनुसार पिछले वित्तीय वर्ष में निगम को दुकानों के किराए से 2.61 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई थी। वहीं चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 1.30 करोड़ रुपये की डिमांड बनाई गई है। हालांकि अप्रैल से लेकर अब तक निगम करीब 40 लाख रुपये की रिकवरी कर चुका है लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में किराएदारों पर लाखों रुपये का बकाया बना हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर निगम की संपत्ति शाखा और संबंधित अधिकारी इन दिनों दुकानों का सर्वे कर रहे हैं। सर्वे के दौरान यह देखा जा रहा है कि किन दुकानदारों ने लंबे समय से किराया जमा नहीं कराया है और कितना बकाया है। इसके आधार पर डिफॉल्टरों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कुछ दुकानदारों पर कई महीनों से लेकर कई वर्षों तक का किराया बकाया है। ऐसे मामलों में निगम अब नरमी बरतने के मूड में नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि पहले भी कई बार नोटिस जारी किए गए लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। इसलिए अब सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डिफॉल्टर किराएदारों को अंतिम चेतावनी दी जा रही है। इसके बाद भी यदि बकाया जमा नहीं कराया गया तो नियमों के तहत दुकानों को सील करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ऐसे में संबंधित दुकानदारों के पास अब किराया जमा कर कार्रवाई से बचने का अंतिम अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed