फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The drunken brother and friends of the councillor tried to run over the policemen with their car.

Karnal News: नशे में धुत पार्षद के भाई व साथियों ने की पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The drunken brother and friends of the councillor tried to run over the policemen with their car.
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस स्वयं
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। तरावड़ी के वार्ड-4 के पार्षद के भाई विक्रम चौधरी, अंकुश और मार्शल ने नशे की हालत में वीरवार की रात को नीलोखेड़ी की गोल मार्केट में हंगामा किया। कार तेज रफ्तार से दौड़ाई और एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। पास खड़ी 112 टीम के पुलिसकर्मियों ने टोका तो हाथापाई की। पुलिसकर्मियों को कार से कुचने की कोशिश का आरोप है। मौके पर पहुंची नीलोखेड़ी चौकी की टीम ने तीनों को काबू कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
नीलोखेड़ी चौकी के जांच अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि ईआरवी-409 टीम के ईएएसआई जसवंत सिंह अपनी टीम एसपीओ नरेश कुमार और विरेंद्र पाल सिंह के साथ गोल मार्केट क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में सफेद फॉर्च्यूनर के चालक ने हॉर्न बजाते हुए एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे बाइक सवा को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने कार को रुकवाया और सवार युवकों से नाम-पता पूछने का प्रयास किया। आरोपियों ने जानकारी देने के बजाय पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौच और हाथापाई भी शुरू कर दी। तीनों शराब के नशे में थे और लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने कार में बैठकर भागने की कोशिश की। रोकने पर उन्होंने कार को पुलिसकर्मियों की ओर मोड़ दिया। पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। हालात बिगड़ते देख चौकी नीलोखेड़ी को सूचना दी गई जिसके बाद एसआई संदीप अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ईएएसआई जसवंत सिंह का आरोप है कि ड्यूटी के दौरान आरोपियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, थप्पड़ मारा और उनकी वर्दी फाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed