फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The fire brigade does not have its NOC.

Karnal News: दमकल के पास अपनी एनओसी नहीं

Sun, 03 May 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 03 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
The fire brigade does not have its NOC.
फायर बिग्रेड कार्यालय में खराब दोनों बुलेट बाइक, उतारे गए फायर हाईड्रेंट सिस्टम। संवाद
जितेंद्र नरवाल
विज्ञापन

करनाल। शहर की आग से सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाला दमकल विभाग खुद ही बदहाली का शिकार है। संसाधन और कर्मचारियों की कमी है। हालात ये हैं कि जिस भवन में दमकल कार्यालय है उसकी भी फायर एनओसी नहीं है। क्योंकि इमारत में कहीं भी फायर हाईड्रेंट या आग से बचाव के उपकरण नहीं लगे हैं। निगम ने भवन को दमकल के सुपुर्द तक नहीं किया है।
दमकल विभाग में कर्मचारियों की पहले से ही कमी थी। अब हड़ताल के चलते स्थिति और खराब हो गई है। दूसरे विभागों से अस्थायी रूप से कर्मचारी बुलाए गए हैं लेकिन ये आग बुझाने के लिए प्रशिक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन

दमकल विभाग के कई वाहन खराब हालत में हैं। इनके इंजन रास्ते में जवाब दे जाते हैं। वाहनों की पानी की टंकी में लीकेज की भी समस्या रहती है। कई बार मौके पर पहुंचने से पहले ही वाहन खराब हो जाते हैं। इससे आग पर काबू पाने में देरी होती है और नुकसान बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या-1
टूटे हेलमेट, फटे जूते
दमकलकर्मियों के सुरक्षा उपकरण बेहद खराब हालत में हैं। हेलमेट टूटे हुए हैं। जूते फटे हुए हैं। फायर सूट इतने पुराने हैं कि जर्जर हो चुके हैं। ऑक्सीजन सेट है ही नहीं।
समस्या-2

तीन साल से फोम नहींरासायनिक आग बुझाने के लिए इस्तेमाल होने वाली फोम टेंडर मशीनें विभाग के पास हैं लेकिन इनमें इस्तेमाल होने वाला फोम खत्म हो चुका है। फोम का स्टॉक फिलहाल में खत्म नहीं हुआ है। तीन साल हो गए हैं फोम खत्म हुए। ऐसे में मशीनें केवल शोपीस बनकर रह गई हैं। केवल करनाल स्टेशन ही नहीं बल्कि आसपास के खंड केंद्रों पर भी यही हाल है।
समस्या-3
बाइक, हाईड्रेंट सिस्टम खराब :

संकीर्ण गलियों में तेजी से पहुंचने के लिए विभाग को दो बुलेट बाइक दी गई थीं। दोनों ही खराब हो गई हैं। इनके फायर हाईड्रेंट भी खराब हो चुके हैं। इनको अब हटा दिया गया है। इस वजह से बाजारों या तंग गलियों में दमकल टीम का पहुंचना मुश्किल हो गया है।
दमकलकर्मियों का दर्द :
दमकल कर्मचारियों संदीप त्यागी, दिनेश, सतपाल, प्रदीप बोले कि वे हर दिन अपनी जान हथेली पर रखकर काम करते हैं। प्रशिक्षण अच्छा है लेकिन जब उपकरण ही सही नहीं होंगे तो कैसे बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे। समय रहते सुधार नहीं किया गया तो बड़े हादसे की स्थिति में भारी नुकसान हो सकता है।

निगम ने अब तक भवन को दमकल के सुपुर्द नहीं किया है। गाड़ियों और संसाधनों की कमी के बारे में मुख्यालय लिखा जा चुका है। जल्द ही सकारात्मक प्रयास से सभी चीजें दुरुस्त करवाई जाएंगी। -दीपक शर्मा, फायर अफसर

फायर बिग्रेड कार्यालय में खराब दोनों बुलेट बाइक, उतारे गए फायर हाईड्रेंट सिस्टम। संवाद

फायर बिग्रेड कार्यालय में खराब दोनों बुलेट बाइक, उतारे गए फायर हाईड्रेंट सिस्टम। संवाद

फायर बिग्रेड कार्यालय में खराब दोनों बुलेट बाइक, उतारे गए फायर हाईड्रेंट सिस्टम। संवाद

फायर बिग्रेड कार्यालय में खराब दोनों बुलेट बाइक, उतारे गए फायर हाईड्रेंट सिस्टम। संवाद

फायर बिग्रेड कार्यालय में खराब दोनों बुलेट बाइक, उतारे गए फायर हाईड्रेंट सिस्टम। संवाद

फायर बिग्रेड कार्यालय में खराब दोनों बुलेट बाइक, उतारे गए फायर हाईड्रेंट सिस्टम। संवाद

फायर बिग्रेड कार्यालय में खराब दोनों बुलेट बाइक, उतारे गए फायर हाईड्रेंट सिस्टम। संवाद

फायर बिग्रेड कार्यालय में खराब दोनों बुलेट बाइक, उतारे गए फायर हाईड्रेंट सिस्टम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed