फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The MLA invited people to attend the state-level Maharishi Kashyap Jayanti celebrations.

Karnal News: राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह में पहुंचने का विधायक ने दिया लोगों को निमंत्रण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
The MLA invited people to attend the state-level Maharishi Kashyap Jayanti celebrations.
इंद्री। विधायक व सरकार प्रमुख सचेतक राम कुमार कश्यप ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के गांवों कलरी जगीर, धान्नोखेड़ी, नठौड़ी, मुखाली, गढ़ी बीरबल व चंद्राव का दौरा कर ग्रामीणों को 24 मई को कैथल अनाज मंडी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह में पहुंचने का निमंत्रण दिया। विधायक ने बताया कि समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। अन्य मंत्रीगण व प्रदेश के सभी जिलों से हजारों लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सीएम नायब सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार सभी संत महापुरुषों की जयंतियां राज्य स्तर पर मना रही है। इनसे पूर्वजों का इतिहास व महापुरुषों के संदेश-भाईचारा व मानवता का मार्ग-प्राप्त होते हैं। इस मौके भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय काम्बोज, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित सिंहमार, सरपंच सोहन व श्याम कश्यप, सेठपाल वर्मा, बलवान, मोहित, राजपाल कश्यप, बलविंद्र कटारिया, डॉ. पाल सिंह कश्यप सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed