सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The officers came and went back, no one came with a complaint.

Karnal News: अधिकारी आए और वापस लौट गए शिकायत लेकर नहीं नहीं पहुंचा कोई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The officers came and went back, no one came with a complaint.
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos


करनाल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक इस बार भी बिना किसी शिकायत के समाप्त हो गई। विद्युत सदन में आयोजित बैठक में फोरम के अध्यक्ष समेत कई अधिकारी निर्धारित समय पर पहुंचे और करीब तीन घंटे तक उपभोक्ताओं का इंतजार करते रहे लेकिन एक भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर नहीं आया।

बैठक का उद्देश्य बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान करना था। इसके लिए पहले से सार्वजनिक सूचना भी जारी की गई थी, ताकि जिन उपभोक्ताओं को बिल, मीटर, वोल्टेज या अन्य तकनीकी दिक्कतें हों, वे सीधे फोरम के सामने अपनी बात रख सकें। लेकिन कुर्सियां खाली रहीं और अधिकारी चाय पीकर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ महीनों में बिजली कटौती, बिलों में गड़बड़ी और लो-वोल्टेज की शिकायतें समय-समय पर सामने आती रही हैं। ऐसे में फोरम की बैठक में एक भी शिकायत का न आना सवाल खड़े करता है।
कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि प्रक्रिया जटिल होने के कारण लोग सीधे फोरम तक नहीं पहुंच पाते, जबकि कुछ का मानना है कि शिकायत करने के बाद भी ठोस कार्रवाई की उम्मीद कम रहती है। हालांकि निगम अधिकारियों का कहना है कि शिकायतें ऑनलाइन और स्थानीय स्तर पर भी दर्ज की जा सकती हैं, इसलिए संभव है कि अधिकतर समस्याओं का समाधान पहले ही हो चुका हो।
---

पिछली चार बैठकों का रिकॉर्ड भी उठाता है सवाल
बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की हालिया बैठक में एक भी शिकायत न आने की घटना कोई पहली बार नहीं है। यदि पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालें तो तस्वीर और भी चौंकाने वाली नजर आती है। बीते चार बैठकों में से केवल एक बैठक में तीन शिकायतें दर्ज की गई थीं, जबकि बाकी तीन बैठकों में एक भी उपभोक्ता अपनी समस्या लेकर नहीं पहुंचा। लगातार खाली जा रही इन बैठकों ने फोरम की सक्रियता और प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed