सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The problem of dirty water pond will end, 10 thousand people will get relief.

Karnal News: गंदे पानी के तालाब की समस्या होगी खत्म, 10 हजार लोगों को मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The problem of dirty water pond will end, 10 thousand people will get relief.
वार्ड नंबर 5 के सूरज नगर काटबाग़ कॉलोनी स्थित गंदे पानी का तालाब
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos


करनाल। शहर के कटा बाग और सूरज नगर क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। करीब 30 वर्षों से गंदे पानी से भरे तालाब की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द ही निजात मिलेगी। नगर निगम ने इस पुराने तालाब को पूरी तरह खाली कराने और इसके आसपास पुख्ता इंतजाम करने की योजना बना रहा है। तालाब का पानी बारिश में गलियों और घरों में घुस जाता है। करीब 10 हजार लोग प्रभावित होते हैं।

नगर निगम के एक्सईएन प्रदीप कल्याण ने बताया कि नगर निगम तालाब का गंदा पानी निकालने के लिए बड़ी क्षमता की मोटरें लगाएगा। पाइपलाइन बिछाकर इस पानी को मेरठ रोड स्थित बड़े नाले में छोड़ा जाएगा। पानी की निकासी के लिए ट्रैक्टरों की भी मदद ली जाएगी। तालाब को दोबारा भरने से रोकने और आसपास के क्षेत्रों को सुरक्षित रखने के लिए इसके चारों ओर दो से तीन फीट ऊंची चहारदीवारी बनाई जाएगी। इससे तालाब का पानी गलियों में फैलने से रोका जा सकेगा और जलभराव की समस्या पर स्थायी समाधान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड पार्षद सुभाष चंद ने बताया कि विधायक, मेयर और नगर निगम अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाकर इस मुद्दे को उठाया, जिसके बाद निगम ने इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी है। पार्षद सुभाष चंद ने कहा कि वार्ड में ये समस्या करीब 30 साल से बरकरार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed