सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Misdeed with minor boy in Karnal

Karnal: चचेरे भाई ने नाबालिग से वर्षों तक किया कुकर्म, पिता के विदेश से घर आने पर खुला राज

माई सिटी रिपोर्टर करनाल/इंद्री Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 30 Mar 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
सार

आरोपी रात के समय बच्चे को अपने पास सुलाता था और उसे डराकर कुकर्म करता था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

Misdeed with minor boy in Karnal
नाबालिग से चचेरे भाई ने किया कुकर्म - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के साथ उसके ही चचेरे भाई द्वारा लंबे समय तक कुकर्म किए जाने का आरोप लगा है। मासूम को लगातार धमकाकर चुप कराया जाता रहा था लेकिन पिता के विदेश से लौटने के बाद सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


पुलिस को दी शिकायत के अनुसार पीड़ित के पिता वर्ष 2005 से विदेश में रह रहे हैं। पारिवारिक परिस्थितियों के चलते उन्होंने अपने बेटे को अपने भाई के पास छोड़ रखा था। इसी दौरान आरोपी जो कि बच्चे का चचेरा भाई है ने भरोसे का फायदा उठाकर उसके साथ गलत हरकतें करनी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, आरोपी रात के समय बच्चे को अपने पास सुलाता था और उसे डराकर कुकर्म करता था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी जिसके कारण बच्चा लंबे समय तक खामोश रहा। यह सिलसिला कई  वर्षों तक चलता रहा।

मामले का खुलासा तब हुआ जब 12 मार्च को पिता विदेश से भारत लौटे। 27 मार्च को जब वह अपने बेटे को नहला रहे थे तो उन्हें उसकी शारीरिक स्थिति संदिग्ध लगी। पूछने पर बच्चे ने पूरी आपबीती सुनाई जिससे परिवार के होश उड़ गए। परिवार ने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस को दी। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आगे की जांच जारी है।

                   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed