सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Young boy murder in Kurukshetra

Haryana Crime: मामूली विवाद को लेकर युवक की हत्या, थार से टक्कर मार उतारा मौत के घाट

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 30 Mar 2026 01:36 PM IST
विज्ञापन
सार

इस्माईलाबाद में शादी समारोह में आए एक युवक की थार से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए

Young boy murder in Kurukshetra
साहिल, मृतक युवक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

कुरुक्षेत्र जिला के इस्माईलाबाद में शादी समारोह में आए एक युवक की थार से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए जबकि शादी समारोह के चलते आयोजित लेडिज संगीत में खुशियां मातम में बदल गई। जानकारी के मुताबिक वारदात डीजे पर कहासुनी के चलते हुई थी।
Trending Videos


गांव खेड़ी शीश गराहं का रहने वाला साहिल शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया हुआ था।  डीजे पर गुरु गोबिंद सिंह कॉलोनी का रहने वाला दीपांशु नाच रहा था, जिस दौरान उसकी साहिल के साथ बहस हो गई। रात करीब एक बजे साहिल अन्य लोगों के साथ चम्मू चौक पर खड़ा था। तभी काले रंग की थार आई और साहिल को टक्कर मार दी। वह गिर पड़ा तो आरोपी ने दोबारा से उस पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे साहिल  लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। आरोपी थार चालक फरार हो गया। साहिल को जब अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed