{"_id":"69c98e07eb26b21fea047e8e","slug":"maharaja-agrasen-announced-his-coronation-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-152363-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: महाराजा अग्रसेन राज्याभिषेक का प्रसंग सुनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: महाराजा अग्रसेन राज्याभिषेक का प्रसंग सुनाया
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम के दौरान मुख्यतिथि को सम्मानित करते आयोजक सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की कुरुक्षेत्र इकाई की ओर से अग्र भगवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें रविवार को अंतरराष्ट्रीय कथावाचक उज्जवल गर्ग ने महाराजा अग्रसेन राज्याभिषेक, अग्र माधवी विवाह और लक्ष्मी पुत्र प्राप्ति का वरदान आदि प्रसंग भजनों सहित विस्तार से सुनाए।
पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने बतौर मुख्यातिथि दीप प्रज्ज्वलित किया जबकि समाजसेवी ईश्वर चंद बंसल अति विशिष्ट अतिथि रहे। इसके अलावा उद्योगपति मंगतराम जिंदल, अर्जुन गर्ग, आनंद सिंगला, भारत भूषण बंसल, रामनिवास बंसल और मूलचंद गुप्ता आदि विशिष्ट अतिथि रहे।
कथा के मुख्य यजमान अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री खैराती लाल सिंगला, प्रदेश उपाध्यक्ष व श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत, कुरुक्षेत्र के प्रधान विशाल सिंगला, जिलाध्यक्ष नवीन सिंगला और युवा जिलाध्यक्ष पीयूष बंसल ने सभी का स्वागत किया।
महाराजा अग्रसेन का राज्याभिषेक 5100 वर्ष पूर्व हुआ : प्रसंगों की व्याख्या करते हुए कथावाचक उज्जवल गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का राज्याभिषेक लगभग 5100 वर्ष पूर्व द्वापर युग के अंत में हुआ था, जब उन्होंने प्रताप नगर के राजा वल्लभ के ज्येष्ठ पुत्र के रूप में सत्ता संभाली। उन्होंने क्षत्रिय परंपरा का पालन करते हुए प्रजापालक के रूप में कार्य किया। महालक्ष्मी की प्रेरणा से उन्होंने अहिंसा और समानता पर आधारित नए गणराज्य अग्रोहा की स्थापना की।
Trending Videos