सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ravinder gets first place in North India Science Fair

Kurukshetra News: रविंदर ने हासिल किया उत्तर भारत विज्ञान मेले में प्रथम स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Ravinder gets first place in North India Science Fair
कुरुक्षेत्र। छात्र रविंदर को उत्तरी भारत विज्ञान मेले में प्रथम स्थान मिलने पर सम्मानित करते हु
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, त्योंड़ा के छात्र रविंदर ने उत्तर भारत विज्ञान मेले में प्रथम स्थान हासिल किया है। 26-27 मार्च को नेशनल साइंस सेंटर, प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित इस जोनल स्तर के विज्ञान मेले में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
Trending Videos

इसमें रविंदर का प्रोजेक्ट सबसे बेहतर साबित हुआ। रविंदर अब राष्ट्रीय स्तर के विज्ञान मेले में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। रविंदर ने स्मार्ट एलपीजी और अग्नि सुरक्षा प्रणाली एसएमएस, कॉल अलर्ट और एसएमएस ओवरराइड के साथ विषय पर अपना नवाचार प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्रोजेक्ट गैस रिसाव और आग लगने जैसी घटनाओं को रोकने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा प्रणाली प्रदान करता है। इसमें गैस लीक होते ही एलपीजी वॉल्व खुद ही बंद हो जाता है, घर में कोई न होने की स्थिति में एग्जॉस्ट फैन सक्रिय हो जाता है और खिड़कियां खुल जाती हैं। आग की स्थिति में स्प्रिंकलर सिस्टम भी खुद ही चालू होकर आग पर काबू पाने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed