{"_id":"69cce6200d21c6d0f3036435","slug":"video-chief-secretary-of-the-state-government-reached-shahabad-and-pipaliya-grain-market-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: प्रदेश सरकार की मुख्य सचिव पहुंची शाहाबाद व पिपलिया अनाज मंडी, गेहूं खरीद की व्यवस्थाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: प्रदेश सरकार की मुख्य सचिव पहुंची शाहाबाद व पिपलिया अनाज मंडी, गेहूं खरीद की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
प्रदेश सरकार की अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं प्रशासनिक सचिव जी अनुपमा ने शाहाबाद व पिपली अनाजमंडी का निरीक्षण किया। गेहूं खरीद के पहले ही दिन यहां पहुंचकर उन्होंने किसानों, व्यापारियों व मज़दूरों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। एसीएस ने सबसे पहले गेट पास, बायोमेट्रिक प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की और गेंहू की ढेरी पर जाकर नमी को चैक किया। यहां पर किसानों व व्यापारियों से बातचीत कर सुविधाओं के बारें पूछा। किसानों ने सुविधाओं को लेकर संतुष्टि व्यक्त की और व्यापारियों ने बारदाना, लिफ्टिंग पर विशेष फ़ोकस रखने की बात कही। एसीएस ने कहा कि सरकार की तरफ़ से तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बारदाना की व्यवस्था में कमी नहीं रहनी चाहिए और नियमित रूप से फ़िल्ड में रहकर काम करना होगा। इस मौक़े पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने मंडियों की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।