सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The basic principles of society as described in the story

Kurukshetra News: कथा में बताए समाज के मूल सिद्धांत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The basic principles of society as described in the story
कुरुक्षेत्र। प्रति​ष्ठित ह​स्तियों को सम्मानित करते अग्रवाल सम्मेलन के पदा​धिकारी। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रेलवे रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में मंगलवार को अग्र भागवत कथा का समापन हुआ। कथावाचक उज्ज्वल गर्ग ने समाज के मूल सिद्धांत बताए। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के विभिन्न पदाधिकारियों और सदस्यों ने सहयोग देकर अतिथियों और विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त सदस्यों को सम्मानित किया।
Trending Videos

राष्ट्रीय संगठन मंत्री खैराती लाल सिंगला, प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल सिंगला, जिलाध्यक्ष नवीन सिंगला और युवा जिलाध्यक्ष पीयूष बंसल ने प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया। विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कथावाचक उज्ज्वल गर्ग ने कहा कि ये नियम महाराजा अग्रसेन की ओर से स्थापित ‘’एक ईंट और एक रुपया’’ (समाजवाद, बंधुत्व, और करुणा) पर आधारित हैं। ये सिद्धांत मुख्य रूप से सत्य, अहिंसा, ईमानदारी से व्यापार और समाज सेवा के मूल्यों को बढ़ावा देते हैं। इनका उद्देश्य एक समतामूलक, समृद्ध और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन ने अग्रोहा में बसने वाले प्रत्येक नए व्यक्ति को नगर के प्रत्येक निवासी से एक-एक ईंट और एक-एक रुपया प्रदान करने की परंपरा शुरू की ताकि अपना घर और व्यापार शुरू कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed