{"_id":"69ccafbd190e8bfce307d3ae","slug":"nit-student-commits-suicide-in-kurukshetra-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: एनआईटी के छात्र ने किया सुसाइड, हॉस्टल में फंदे से लटका मिला शव; मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: एनआईटी के छात्र ने किया सुसाइड, हॉस्टल में फंदे से लटका मिला शव; मचा हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:10 AM IST
विज्ञापन
सार
पवन कुमार हॉस्टल के ब्लॉक-सी के कमरा नंबर 452 में रह रहा था। उसने अज्ञात कारणों से कमरे में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
Dead body demo
- फोटो : istock
विज्ञापन
विस्तार
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) कुरुक्षेत्र में पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने हॉस्टल नंबर-8 में मंगलवार देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पवन कुमार निवासी मेवात के रूप में हुई है। वह बीटेक इलेक्ट्रिकल, पांचवें सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था। देर रात तक छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
Trending Videos
पवन कुमार हॉस्टल के ब्लॉक-सी के कमरा नंबर 452 में रह रहा था। उसने अज्ञात कारणों से कमरे में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पवन शाम से ही अपने हॉस्टल के कमरे में था। दोस्तों ने जब उसे फंदे से लटके देखा तो तुरंत बाद हॉस्टल सिक्योरिटी को सूचना दी। इसके बाद मामले की सूचना थर्ड गेट चौकी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी थर्ड के प्रभारी विनोद कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। साथ ही पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य जुटाए। उन्होंने कहा कि छात्र के कमरे से एक नोटबुक मिली है जिसमें कर्ज के बारे में कुछ लिखा गया है। इस एंगल से भी जांच की जाएगी।
सूचना मिलते ही एनआईटी निदेशक सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आसपास के छात्रों से जानकारी जुटाई गई। देर रात तक कारणों का खुलासा नहीं हो सका। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। एनआईटी निदेशक डॉ. बीवी रमन्ना रेड्डी ने कहा कि फिलहाल संस्थान का कार्यभार अधिकारिक तौर पर डॉ ब्रह्मजीत के पास है। वे ही घटना के संबंध में जानकारी दे सकते हैं। डॉ ब्रह्मजीत से संपर्क नहीं हो सका।