{"_id":"69ca7413da7352be8704460d","slug":"drunk-young-boy-creates-ruckus-in-bus-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: रोडवेज बस में युवक ने जमकर काटा बवाल, सवारियों को दी धमकी; ड्राइवर को थाने ले जाना पड़ा वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: रोडवेज बस में युवक ने जमकर काटा बवाल, सवारियों को दी धमकी; ड्राइवर को थाने ले जाना पड़ा वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 30 Mar 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
सार
बस चालक संदीप ने बताया कि वह हिसार डिपो की बस लेकर चंडीगढ़ जा रहा था। कलायत से चढ़े युवक ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। उसे नीचे उतारने का प्रयास किया गया लेकिन वह बस के आगे खड़ा हो गया
युवक ने बस में किया बवाल
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
कैथल आ रही रोडवेज बस में सोमवार को एक नशे में धुत युवक ने जमकर हंगामा किया। युवक कलायत से बस में चढ़ा और चढ़ते ही यात्रियों को धमकाने लगा। ड्राइवर और कंडक्टर के समझाने के बावजूद वह शांत नहीं हुआ और पूरे रास्ते शोर मचाता रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक कभी मोबाइल से वीडियो बनाता तो कभी यात्रियों से कहता—“कोई बोलेगा नहीं, सब चुप बैठो।” इससे बस में बैठे यात्री सहम गए। बस चालक संदीप ने बताया कि वह हिसार डिपो की बस लेकर चंडीगढ़ जा रहा था। कलायत से चढ़े युवक ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। उसे नीचे उतारने का प्रयास किया गया लेकिन वह बस के आगे खड़ा हो गया और बस को आगे नहीं जाने देने की धमकी देने लगा।
बस स्टैंड चौकी के पुलिसकर्मियों ने भी मौके पर युवक को उतारने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना और अपना नाम-पता बताने से भी इनकार कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख चालक बस को सीधे सिविल लाइन थाने ले गया। वहां पहले सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने युवक को काबू कर बस से नीचे उतारा। परिचालक ने युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दी है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि रोडवेज बस में एक युवक हंगामा कर रहा था। उसे बस से नीचे उतार लिया गया है। प्रथम दृष्टया युवक के नशे में होने की आशंका है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos