{"_id":"69ca82b43f3e3eaa950b0b58","slug":"a-young-man-was-murdered-after-entering-his-house-in-narwal-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: घर में घुसकर युवक की हत्या, कस्सी-डंडों से हमला कर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: घर में घुसकर युवक की हत्या, कस्सी-डंडों से हमला कर उतारा मौत के घाट
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 30 Mar 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस ने मामले में दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक और आरोपी पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं।
Dead body demo
- फोटो : istock
विज्ञापन
विस्तार
कैथल जिले के नरवल गांव में सोमवार को मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुए विवाद में 30 वर्षीय संदीप की घर में घुसकर कस्सी और डंडों से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने मामले में दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक और आरोपी पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस ने एहतियात के तौर पर गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है ताकि कोई तनावपूर्ण स्थिति न बने।
मृतक की पत्नी रीना के अनुसार, उसके पति के चाचा और उनके परिवार की महिलाओं के साथ कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी पक्ष गाली-गलौज और मारपीट पर उतर आया। इसी दौरान संदीप वहां पहुंचा और विरोध किया जिस पर आरोपियों ने उस पर कस्सी, डंडों और लात-घूंसों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक के छोटे भाई की पत्नी रितू ने बताया कि संदीप अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, गांव में भी शोक का माहौल है। राजौंद थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया कि मृतक पक्ष की शिकायत पर दो महिलाओं और दो पुरुषों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos