सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Another skeleton discovered during excavation at Rakhigarhi Site-7

Haryana: राखीगढ़ी की साइट-7 पर खोदाई में एक और कंकाल मिला, मिट्टी से सुरक्षित निकालने में लगेंगे 10-15 दिन

अमित रेढू, बास (हांसी) Published by: Naveen Updated Fri, 03 Apr 2026 12:39 PM IST
विज्ञापन
सार

साइट नंबर -7 राखीगढ़ी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां अब तक 60 से अधिक मानव कंकाल मिल चुके हैं जिससे इस स्थल को प्राचीन कब्रिस्तान स्थल के रूप में पहचाना गया है।

Another skeleton discovered during excavation at Rakhigarhi Site-7
राखीगढ़ी की साइट-7 पर दूसरे कंकाल के आसपास सावधानीपूर्वक मिट्टी हटाते शोधकर्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हड़प्पाकालीन पुरातात्विक स्थल राखीगढ़ी की साइट नंबर-7 पर खोदाई के दौरान एक और मानव कंकाल का ऊपरी हिस्सा मिला है। इसी साइट पर चार दिन पहले भी एक कंकाल मिला था। दोनों कंकालों को सुरक्षित बाहर निकालने में 10 से 15 दिन लग सकते हैं। मौसम में लगातार बदलाव के कारण खोदाई कार्य में बाधा भी आ रही है।

Trending Videos


पुरातत्व विभाग के अधिकारियों की देखरेख में चल रही खोदाई के दौरान मिट्टी को चरणबद्ध और वैज्ञानिक तरीके से हटाया जा रहा है ताकि यहां मिल रहे अवशेषों को कोई नुकसान न पहुंचे। विभाग की तकनीकी टीम अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से इन कंकालों को सुरक्षित रूप से बाहर निकालेगी। खोदाई की पूरी प्रक्रिया की वीडियो और फोटोग्राफी भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइट नंबर -7 राखीगढ़ी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां अब तक 60 से अधिक मानव कंकाल मिल चुके हैं जिससे इस स्थल को प्राचीन कब्रिस्तान स्थल के रूप में पहचाना गया है। दो कंकालों का एक ही स्थान पर मिलना हड़प्पाकाल में मानव के अंतिम संस्कार की परंपराओं के प्रचलन का संकेत देता है। कंकालों के अध्ययन से उस दौर के सामाजिक ढांचे, रीति-रिवाजों और मानव जीवन से जुड़े कई अहम पहलुओं की जानकारी मिल सकेगी। संवाद

बारिश की वजह से धीमा चल रहा काम
खोदाई के दौरान मौसम भी चुनौती बन रहा है। पिछले एक सप्ताह से रुक-रुककर बारिश से खोदाई कार्य बाधित रहा है। मिट्टी में नमी होने के कारण खोदाई में लगी टीम पूरी सतर्कता के साथ कार्य को आगे बढ़ रही है। साइट 7 से कंकालों को निकालने के बाद उनका वैज्ञानिक परीक्षण किया जाएगा। उम्र, लिंग, स्वास्थ्य और मृत्यु के संभावित कारणों का विश्लेषण किया जाएगा। इसके साथ ही डीएनए और अन्य जैविक परीक्षण से उस समय के लोगों की जीवनशैली और आनुवंशिक विशेषताओं पर जानकारी जुटाई जाएगी।

अधिकारी के अनुसार
राखीगढ़ की साइट नंबर सात पर खोदाई चल रही है और पुरातात्विक महत्व की कई चीजें मिल रही हैं जो शोध की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। खोदाई में जो भी सामग्री मिल रही है उनका बारीकी से अध्ययन भी किया जा रहा है। - मनोज सक्सेना, अधीक्षण पुरातत्वविद, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण उत्खनन शाखा, ग्रेटर नोएडा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed