सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Life changes with satsang: Swami Satyanand

सत्संग से बदल जाता है जीवन : स्वामी सत्यानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Life changes with satsang: Swami Satyanand
स्वामी सत्यानन्द महाराज श्रद्धालुओं को प्रवचन सुनाते हुए।
विज्ञापन
हिसार। अखिल भारतीय सोहम महामंडल शाखा के तत्वावधान में देवी भवन के गोयंका सेवा सदन के प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय संत सम्मेलन के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने सत्संग की महिमा को सुना। स्वामी सत्यानन्द महाराज ने अपने प्रवचन में सत्संग की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि सत्संग की कोई भी पंक्ति मनुष्य का जीवन बदल सकती है क्योंकि सत्संग की महिमा अपरंपार है।
Trending Videos

स्वामी सत्यानन्द महाराज ने आगे कहा कि हम बहुत ही सौभाग्यशाली हैं जिन पर प्रभु की विशेष कृपा हुई है जिससे हम प्रभु का सिमरन कर सकते हैं और प्रभु के बनाए जीवों से प्यार कर सकते हैं। उन्होंने नास्तिकों का उल्लेख करते हुए कहा कि कुछ देशों में लोग परमात्मा को मानते ही नहीं और उनकी सोच यही रहती है कि जब तक जियो, खूब खाओ, खुद को चमकाओ और मस्त रहो, जो जी में आए वह करो। जबकि प्रभु का सिमरण और सत्संग आवश्यक है ताकि हम अपना जीवन पवित्र बना सकें। इसके अलावा अन्य संतों ने संस्कारों पर चर्चा की और सुंदर भजनों के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राकेश गर्ग, रामकुमार रावलवासिया, शिवकुमार गोयल, मनोज गर्ग सहित कई श्रद्धालुओं ने संत महापुरुषों को माला पहनाकर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के अंत में भगवान की आरती की गई और उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed