{"_id":"69cebffb585e7aec350848d8","slug":"aksharam-to-begin-today-at-gju-showcase-art-music-and-literature-hisar-news-c-21-hsr1020-841872-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीजेयू में अक्षरम् का आगाज आज, कला संगीत और साहित्य की दिखेगी झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीजेयू में अक्षरम् का आगाज आज, कला संगीत और साहित्य की दिखेगी झलक
विज्ञापन
जीजेयू में ’’अक्षरम्-2026’’ की तैयारियां।
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में 3 अप्रैल से राष्ट्रीय स्तर के साहित्य, संवाद और संस्कृति महोत्सव अक्षरम्-2026 का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन 3 अप्रैल को मशहूर संगीत निर्देशक और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अनु मलिक भारत विभाजन विभीषिका व वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता भी संयुक्त रूप से प्रदर्शनी का लोकार्पण करेंगे। विशेष आकर्षण के रूप में इस बार स्वदेशी जागरण मंच की ओर से एक विशेष मेले का आयोजन किया जा रहा है जो भारतीय कौशल और उत्पादों की झलक पेश करेगा।
4 अप्रैल के सत्र का उद्घाटन सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा करेंगे। उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता प्रख्यात विचारक जे. नंदकुमार होंगे। विशिष्ट अतिथियों की सूची में चाणक्य धारावाहिक के निर्माता डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी, हरियाणा साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष प्रो. कुलदीप चंद्र अग्निहोत्री, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संगठन मंत्री मनोज कुमार और पाञ्चजन्य के संपादक हितेश शंकर शामिल रहेंगे। साथ ही हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज, सुपवा, रोहतक के कुलपति डॉ. अमित आर्य और राजेश भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीजेयू के कुलपति करेंगे।
शाम को सुरों की महफिल और कवि सम्मेलन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बात करें तो 3 अप्रैल की शाम बेहद खास होने वाली है। शाम को आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध कवि विनीत चौहान, भारती दीक्षित और निलोत्पल मृणाल अपनी रचनाओं से समा बांधेंगे। इसके तुरंत बाद रात 8 से 10 बजे तक रोहतक का मशहूर सुपवा बैंड अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से युवाओं को थिरकाएगा।
कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि जीजेयू प्रशासन और जिल्द संस्थान नई दिल्ली के वालंटियर्स दिन-रात काम कर रहे हैं। कैंपस में जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट बनाए हैं और सजावट ऐसी है कि छात्र मंत्रमुग्ध हैं। साउंड टेस्टिंग और रिहर्सल के कारण पूरा माहौल उत्सवमय हो गया है। इस भव्य आयोजन में केन्द्रीय उर्जा मंत्रालय, हरियाणा पर्यटन विभाग, काव्यपीडिया डिजिटल साहित्य मंच, क्रिएटिव पार्टनर सुपवा, रोहतक जैसे प्रतिष्ठित संस्थान सहयोगी के रूप में जुड़े हैं।
Trending Videos