{"_id":"69d485ab40320ee1df01193e","slug":"yellow-alert-for-5-districts-in-haryana-light-rain-and-hailstorm-forecast-amidst-gusty-winds-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में 5 जिलों के लिए येलो अलर्ट: आंधी के साथ हल्की बारिश व ओलावृष्टि के आसार, वातावरण में अस्थिरता बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में 5 जिलों के लिए येलो अलर्ट: आंधी के साथ हल्की बारिश व ओलावृष्टि के आसार, वातावरण में अस्थिरता बनी
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 07 Apr 2026 09:48 AM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना बन रही है। उत्तरी जिलों पर 9 अप्रैल को भी असर रहेगा। इसके चलते बिखराव वाली हल्की बारिश व बूंदाबांदी की आशंका है।
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश के मौसम में एक बार फिर से बदलाव आएगा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद मंगवार को 17 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कुछ स्थानों पर आंधी के साथ हल्की बारिश व ओलावृष्टि के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा 5 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है
Trending Videos
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में मध्य श्रेणी का पश्चिमी मौसम प्रणाली अभी पूर्वी पाकिस्तान पर पहुंच गई है। इस वजह से संपूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा में हवाओं की दिशा में बदलाव से वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है। बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। सोमवार रात तक पश्चिमी मौसम प्रणाली भारत के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर पहुंच जाएगी। इससे दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर एक चक्रवातीय परिसंचरण तंत्र विकसित होने से बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से प्रचुर मात्रा में नमी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस वजह से सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी- दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, जींद, कैथल, रोहतक, झज्जर जिलों में 7-8 अप्रैल के दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने के आसार हैं। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना बन रही है। उत्तरी जिलों पर 9 अप्रैल को भी असर रहेगा। इसके चलते बिखराव वाली हल्की बारिश व बूंदाबांदी की आशंका है।
9-10 अप्रैल के दौरान दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय पर 11 अप्रैल को सक्रिय होने से पश्चिमी शुष्क और गर्म हवाओं से संपूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।