सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   In Hisar, a differently-abled individual has been making rounds for five years to have his daughter's name removed from the PPP, facing constant hurdles regarding his pension

हिसार में बेटी का नाम पीपीपी से कटवाने के लिए 5 साल से लगा रहा चक्कर, पेंशन के धक्के खा रहे दिव्यांग

Naveen Naveen
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:13 PM IST
In Hisar, a differently-abled individual has been making rounds for five years to have his daughter's name removed from the PPP, facing constant hurdles regarding his pension
तीन दिन सर्वर के चलते बंद रहने के बाद सोमवार को ई दिशा केंद्र खुला। जिसके बाद ई दिशा केंद्र के हर एक काउंटर पर भीड़ नजर आई। कोई अपनी दिव्यांग पेंशन के लिए डेढ़ साल से चक्कर लगा रहा है तो कोई अपनी बेटी का नाम पीपीपी से कटवाने के लिए पांच साल से धक्के खा रहा है। वाहन चालक लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज के लिए भीड़ रही। लोगों को अपनी बारी के लिए तीन से चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। परिवार पहचान पत्र में सुधार के लिए बनाए गए काउंटर पर खड़े लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर नाराजगी जाहिर की। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 450 से अधिक लोगों ने ई दिशा केंद्र पहुंच कर टोकन लिए। सुबह 9 बजे से ही लोग टोकन लेकर अपने काम के लिए लाइन में लगना शुरु हो गए थे। सर्वर मेंटीनेंस के चलते ई दिशा केंद्र में 3,4,5 अप्रैल को काम पूरी तरह से बंद था। जिसके बाद सोमवार को सर्वर दोबारा से चालू होने के बाद लोग ई दिशा केंद्र पहुंचे थे। पांच साल पहले मेरी बेटी की शादी हुई थी। जिसके बाद हमने उसकी शादी का सर्टिफिकेट भी बनवाया। मेरी बेटी को अपने पति के परिवार में अपना नाम जुड़वाने के लिए यहां से नाम कटवाना है। मैं समाधान शिविर में पांच बार आ चुका हूं। हर बार मुझे यहां भेज दिया जाता है। मेरी बेटी का नाम पीपीपी से नहीं काटा जा रहा। इतने छोटे से काम के लिए कितने चक्कर लगवाते हैं। राजेंद्र सिंह ,लाडवा मेरा बीपीएल का राशन कार्ड था। बिना किसी कारण बताए राशन कार्ड बंद दिया गया। मेरे परिवार में कोई सरकारी -प्राइवेट नौकरी नहीं है। आधा एकड़ भी जमीन नहीं है। तीन महीने से लगातार चक्कर कटवा रहे हैं। समाधान शिविर में आए तो यहां भेज दिया। यहां से खाद्य आपूर्ति विभाग में भेज दिया। कोई समाधान करने को तैयार नहीं है। कोई सही से जवाब देने तक को तैयार नहीं है। -बलजीत सिंह, पनिहार चक विधुर पेंशन के लिए पिछले डेढ साल से चक्कर लगा रहा हूं। कभी काेई दस्तावेज मांगते हैं कभी कोई । पहले समाज कल्याण विभाग में भेज दिया। उन्होंने सीएससी सेंटर पर भेज दिया। वहां पर भी दो बार आवेदन कर चुका। किसी तरह का जवाब नहीं आता। दो तीन महीने बाद आकर पूछता हूं तो कहते हैं कि अभी मंजूरी नहीं आई। अधिकारियों की ओर से हर एक काम को लटकाया जा रहा है। बालकिशन, गांव चौधरीवास मैं 65 प्रतिशत दिव्यांग की श्रेणी में हूं। हाथ से दिव्यांग होने के चलते काम नहीं कर पाता। दिव्यांग पेंशन के लिए कई बार आवेदन कर चुका हूं। बार बार चक्कर लगा कर थक गया हूं। डेढ़ साल पहले दिव्यांग का कार्ड बना था। पेंशन के लिए चक्कर लगवाए जा रहे जा रहे हैं। यहां भी दाे घंटे से लाइन में हूं। एक ही विंडो होने के कारण बहुत परेशानी हो रही है। सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही। -पिंटू, हिसार यहां लोगों की सुनवाई के लिए एक ही विंडो है। उस पर बैठाया गया व्यक्ति भी लोगों की सुनवाई करने की बजाए फोन पर व्यस्त है। पिछले दो घंटे से लाइन में लगा हूं। मेरे दिव्यांग भाई की रुकी हुई पेंशन बहाल कराने के लिए तीन महीने से चक्कर लगा रहा हूं।कभी समाज कल्याण ,कभी समाधान शिविर तो कभी एडीसी ऑफिस भेज देते हैं। कभी पेंशन की कॉपी मांगते हैं तो पीपीपी मांगते हैं। राकेश असीजा, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: अस्पतालों पर भी लगेगी सील, देर रात तक मरीज़ अस्पताल करते रहे खाली, संचालक बोले...तकलीफ है, लेकिन मानना पड़ेगा सुप्रीम कोर्ट का आदेश

07 Apr 2026

Meerut: सीओ सिविल लाइन ने व्यापारियों से किया संवाद, व्यापारियों ने बताई अपनी पीड़ा

07 Apr 2026

Meerut: सुबह होगी सीलिंग की कार्रवाई, देर रात तक दुकान खाली करते रहे व्यापारी

07 Apr 2026

VIDEO: पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, अस्पताल के गेट पर किया हंगामा

07 Apr 2026

Meerut: ऋषभ एकेडमी और गुरु तेग बहादुर स्कूल के बीच क्रिकेट मैच

07 Apr 2026
विज्ञापन

Meerut: थापर नगर गुरुद्वारे में कीर्तन का आयोजन

07 Apr 2026

घोरावल विधायक अनिल को किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा

07 Apr 2026
विज्ञापन

Meerut: बुद्धा गार्डन में शिवकथा का आयोजन

07 Apr 2026

सोनबरसा में तुला माता मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ; VIDEO

07 Apr 2026

पीडीडीयू जंक्शन पहुंचे चाय बागान में काम करने वाले मजदूर, VIDEO

07 Apr 2026

जौनपुर के बबुरा गांव में धर्मांतरण कराने के तीन आरोपी गिरफ्तार, VIDEO

07 Apr 2026

आर्चरी प्रतियोगिता में गाजीपुर बना चैंपियन, जीता चल वैजयंती ट्रॉफी; VIDEO

07 Apr 2026

सात झोपड़ियां जलकर नष्ट, मार्ट में तीन लाख का सामान जलकर राख; VIDEO

07 Apr 2026

जौनपुर में फफूंदयुक्त दही मिलने पर स्वीट हाउस पर छापा, नमूना जांच को भेजा; VIDEO

07 Apr 2026

सीमा द्विवेदी बोलीं- भाजपा की जड़ में समाहित है भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा, VIDEO

07 Apr 2026

चंदौली में जंगल की जमीन से वन अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाया; VIDEO

07 Apr 2026

Kedarnath Dham: लगातार बर्फबारी से केदारनाथ में तैयारियां प्रभावित

06 Apr 2026

गाजीपुर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया, VIDEO

06 Apr 2026

कला प्रेमियों ने हनुमत दरबार में लगाई हाजिरी, बीआर फाउंडेशन के 10 चित्रकारों का जलवा; VIDEO

06 Apr 2026

बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने से ही होगा उनका सर्वागींण विकास, VIDEO

06 Apr 2026

चखने की दुकान में शराब पी रहे संचालक समेत नौ धराए, VIDEO

06 Apr 2026

Maihar News: मैहर में डीजल-पेट्रोल के अवैध कारोबारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 लाख का माल जब्त

06 Apr 2026

VIDEO: पुनर्वास विश्वविद्यालय में दिव्यांग विद्यार्थी को चिढ़ाने पर हुआ हंगामा, नाराज छात्रों ने जाम की सड़क

06 Apr 2026

क्रय केंद्रों पर बोरे के अभाव में गेहूं की खरीद हुई प्रभावित, किसान परेशान; VIDEO

06 Apr 2026

चौथे मुकाबले में मऊ को छह विकेट से हराकर अयोध्या ने सीरीज पर किया कब्जा, VIDEO

06 Apr 2026

VIDEO: बड़ा इमामबाड़ा में 'यादे शहीदां' का आयोजन, विभिन्न धर्मगुरुओं ने की शिरकत

06 Apr 2026

Narmadapuram News: नर्मदापुरम में महिला के अंतर्वस्त्र चोरी, चोर ने घर के बाहर सूखते कपड़े ही चुने

06 Apr 2026

Jammu: गूल-गुलाबगढ़ को अलग पहाड़ी जिला बनाने की मांग, माहौर में सौंपा ज्ञापन

06 Apr 2026

Samba: जम्मू-कश्मीर के अस्पतालों में संकट गहराया, मेडिकल कर्मचारी 72 घंटे की बड़ी हड़ताल पर

06 Apr 2026

राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालय: जम्मू में स्थापना की मांग को लेकर BJYM ने सांबा में निकाली रोष रैली

06 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed