सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Wife kill herself after husband no answer her phone calls in Karnal

लव मैरिज का द एंड: पति ने फोन नहीं उठाया, पत्नी ने दे दी जान, पांच माह पहले किया था प्रेम विवाह, करनाल की घटना

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: Ankesh Kumar Updated Fri, 03 Apr 2026 12:21 PM IST
विज्ञापन
सार

पत्नी अपने पति को बार-बार फोन कर रही थी। पति ने फोन नहीं उठाया तो पत्नी ने अपनी जान दे दी। घटना हरियाणा के करनाल की है। मृतका की पहचान महक के तौर पर हुई है। 

Wife kill herself after husband no answer her phone calls in Karnal
Crime scene - फोटो : संवाद (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

मोतीनगर में नवंबर माह में प्रेम विवाह रचाने वाली नवविवाहिता महक (19) ने अलमारी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह वीरवार रात को बार-बार पति दीपक को फोन कर रही थी। पति ने फोन से परेशान होकर पत्नी का नंबर ब्लॉक कर दिया था। इसी के चलते नव विवाहिता ने जान दे दी। थाना शहर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में पहुंचा दिया। पुलिस मायके पक्ष के लोगों से संपर्क का प्रयास कर रही है।

Trending Videos


पति दीपक के अनुसार, वह प्राइवेट गाड़ी पर बतौर चालक नौकरी करता है। रात को गाड़ी में लेकर मेरठ रोड पर गया था। इसी दौरान देर रात को पत्नी ने बार बार पति दीपक के पास फोन  करना शुरू कर दिया। पत्नी ने जल्दी घर आने की बात कही तो पति ने कहा कि मैं नहीं आता। इसके बाद लगातार फोन करने से  परेशान होकर पति ने पत्नी महक का नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया। पत्नी ने भी पति का नंबर ब्लॉक कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को करीब डेढ़ बजे दीपक घर पहुंचा तो पत्नी को आवाज लगाई। दरवाजा नहीं खोला तो फोन किया, नंबर ब्लैकलिस्ट में होने के कारण व्यस्त बताया। दीपक रात को गाड़ी में जाकर सो गया। गर्मी लगी तो दीपक दोबारा कमरा खुलवाने गया। फिर भी नहीं खोला तो पहली मंजिल पर रह रहे दूसरे युवक के पास जाकर सो गया। सुबह सात बजे फिर दरवाजा तोड़ा तो देखा  पत्नी अलमारी से फंदा लगाकर लटकी हुई मिली। इसके बाद पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। 

प्रेम प्रसंग के चलते छोड़ा था घर, चार माह पहले किया था प्रेम विवाह
सोनीपत जिला के मुरथल निवासी महक का   जींद निवासी 27 वर्षीय दीपक के साथ प्रेम संबंध था।  महक ने दीपक से शादी करने के लिए अपना घर छोड़ दिया था। वह 12 फरवरी 2025 को घर से चली गई थी और करीब एक साल तक अपने परिवार से अलग रही। बाद में 29 नवंबर 2025 को दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया और करनाल में मोती नगर में किराये के मकान में रहने लगे।

पत्नी को आते थे दौरे, इसलिए लगा रात को दरवाजा नहीं खोला
मृतका के पति दीपक ने बताया कि वह रात को शराब पी लेता था। इसी कारण अक्सर झगड़ा हो जाता था। वीरवार रात को उसे ये था कि सामान लोड करने के बाद शराब पीकर पत्नी का फोन नंबर अनब्लॉक करके बात कर लेगा। इसके बाद घर जाकर पत्नी को मना लेगा। पत्नी को दौरे आते थे। रात को दरवाजा नहीं खुला तो उसे लगा कि पत्नी को दौरा आ गया होगा, इसलिए दरवाजा नहीं खोला। वह बाहर गाड़ी में सो गया। 

अधिकारी के अनुसार
थान शहर प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को शवगृह पहुंचाया है। मृतका के  परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। उनके बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed