{"_id":"69cf8a4af738899385080f83","slug":"video-a-sister-in-karnal-is-fulfilling-her-brothers-dream-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में भाई का सपना पूरा कर रही बहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम की स्टार स्पिनर सोनम मुकेश यादव करनाल में चल रही महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहुंच गई हैं। 2023 और 2025 दोनों U19 T20 विश्व कप जीतने वाली सोनम ने यहां पहुंचकर अपनी प्रेरणादायक यात्रा को साझा किया।
सोनम यादव ने बताया कि मैंने 12 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। मेरे भाई अमन भी क्रिकेट खेलते थे, लेकिन परिवार की मजबूरियों के कारण उन्हें अपना सपना छोड़ना पड़ा। मैंने उनके सपने को पूरा करने के लिए यह खेल शुरू किया।
शुरुआती दिनों में सोनम गली क्रिकेट खेला करती थीं। जब उनके पिता मुकेश यादव (जो एक मजदूर हैं) को लगा कि उनकी बेटी खेल में आगे जाना चाहती है, तो उन्होंने उन्हें करनाल की अकादमी में भर्ती करवा दिया।
बाद में पिता के काम के सिलसिले में फिरोजाबाद शिफ्ट होने के कारण सोनम को वहां जाना पड़ा। उन्होंने करनाल और फिरोजाबाद दोनों जगहों की टीमों का प्रतिनिधित्व किया है।उत्तर प्रदेश की इस 18 वर्षीय लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर ने पिछले साल अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया और टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अब उनका लक्ष्य सीनियर भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।