सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Massive Fire in Kundli Industrial Area, Sonipat; Four Factories Affected; 14 Fire Tenders Present at the Scene

Sonipat: कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, चार फैक्ट्रियां; 14 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 03 Apr 2026 01:50 PM IST
विज्ञापन
सार

कुंडली स्थित फायर सब-स्टेशन को रात करीब ढ़ाई बजे सूचना मिली कि निफ्टेम के निकट स्थित कई औद्योगिक इकाइयों में आग लग गई है। सूचना मिलने पर आग पर नियंत्रण के लिए पहुंचे दमकलकर्मियों ने पाया कि आग की चपेट में चार फैक्ट्रियां आ चुकी हैं।

Massive Fire in Kundli Industrial Area, Sonipat; Four Factories Affected; 14 Fire Tenders Present at the Scene
चार फैक्ट्रियों में लगी आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित चार फैक्ट्रियां वीरवार देर रात आग की चपेट में आ गईं। आग की भीषणता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि कई घंटों की मशक्कत के बाद भी दमकलकर्मी इस पर काबू पाने में सफल नहीं हुए हैं। आग से किसी जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 

Trending Videos


कुंडली स्थित फायर सब-स्टेशन को रात करीब ढ़ाई बजे सूचना मिली कि निफ्टेम के निकट स्थित कई औद्योगिक इकाइयों में आग लग गई है। सूचना मिलने पर आग पर नियंत्रण के लिए पहुंचे दमकलकर्मियों ने पाया कि आग की चपेट में चार फैक्ट्रियां आ चुकी हैं। आग पर काबू पाने के लिए आस-पास के दमकल केंद्रों से भी फायर टेंडर्स को बुलाया गया। समाचार लिखे जाने के समय 14 फायर टेंडर्स की मदद से दमकल कर्मी आग पर काबू करने में जुटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन फैक्ट्रियों में आग लगी है उनमें तीन सी- 56, 57 और 62 एक ही व्यक्ति द्वारा संचालित हैं। चौथी फैक्टरी किसी अन्य व्यक्ति की है। चारों ही फैक्ट्रियों में पंखे व कूलर आदि होम एप्लाइंसिस का निर्माण किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed