सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Trainees protest over non-payment of honorarium for five months

Sonipat News: पांच माह का मानदेय नहीं मिले पर प्रशिक्षुओं का प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 06 Apr 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
Trainees protest over non-payment of honorarium for five months
फोटो : सोनीपत बस अड्डे पर स्टाइपेंड की मांग को लेकर विरोध जताते आईटीआई प्र​शिक्षु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। रोडवेज डिपो की वर्कशाॅप में 50 प्रशिक्षुओं ने पांच महीनों से मानदेय (स्टाइपेंड) नहीं मिलने पर सोमवार को रोडवेज और उच्च अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि वे डिपो में कर्मचारियों की कमी के बावजूद नियमित काम कर रहे हैं लेकिन विभाग उनकी आर्थिक जरूरतों को नजरअंदाज कर रहा है।
प्रशिक्षुओं ने बताया कि हर बार अधिकारियों ने एक सप्ताह के भीतर मानदेय जारी करने का आश्वासन देकर उन्हें वापस भेज दिया लेकिन धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारी बजट जारी नहीं होने का बहाना बनाकर वापस भेज देते हैं। बस अड्डा के वर्कशॉप में 50 प्रशिक्षु कार्यरत हैं। उन्हें प्रतिमाह 10,560 रुपये मानदेय दिया जाना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अप्रैल में बजट जारी होने में समय लगता है इसलिए उन्हें इस माह का मानदेय नहीं मिल पाया है। यदि पिछले महीने का मानदेय जारी नहीं हुआ है तो जांच कराई जाएगी। -सुरेंद्र दुग्गल, स्टैंड सुपरवाजर, सोनीपत डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed