{"_id":"69d4fe0d4122a58be50102d6","slug":"video-streets-will-be-built-with-rs-166-crore-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: 1.66 करोड़ रुपये से बनेंगी गलियां, विधायक व निवर्तमान मेयर ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: 1.66 करोड़ रुपये से बनेंगी गलियां, विधायक व निवर्तमान मेयर ने किया शुभारंभ
विधायक निखिल मदान और निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने मंगलवार को कच्चे क्वार्टर मार्केट में नगर निगम की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। वार्ड नंबर 11 में निर्माण कार्य पर 1.66 करोड़ रुपये से गलियों व सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
विधायक निखिल मदान ने बताया कि वार्ड नंबर 11 की कच्चे क्वार्टर मार्केट की जर्जर हो चुकी पुरानी गलियों को सीसी से पक्का करने का काम शुरू किया गया है। इनमें कुछ गलियां बहुत समय पहले सी सी से बनी थी जो अब टूट चुकी है, उनको अब सीसी से बनाया जाएगा। साथ ही कुछ गलियों में सीवरेज और पेयजल की लाइन बिछाई गई थी उसके बाद उन्हें बनाया नहीं गया था। ऐसी गलियों का नए सिरे से निर्माण भी किया जाएगा। इस पूरे कार्य को लगभग 83 लाख रुपए की लागत से पूरा किया जाएगा। इससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने कहा कि कल्याण नगर, बत्रा कॉलोनी, भीम नगर और ज्ञान नगर की गलियों के निर्माण कार्य शुरू किया गया है। पूरे कार्य को भी लगभग 83 लाख रुपए की लागत से पूरा किया जाएगा। इससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इस दौरान निवर्तमान पार्षद इंदु वलेचा, संजीव वलेचा, अशोक अरोड़ा, राजिंद्र चांदना, पवन तनेजा, लवली भूटानी, राकेश चोपड़ा, मुकेश वर्मा, अमित गुलाटी, मनोज कुमार, बिट्टू कामरा भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।