{"_id":"69d50adb40320ee1df011a44","slug":"strengthening-legal-services-will-make-justice-accessible-jagdeep-singh-sonipat-news-c-197-1-snp1001-152062-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधिक सेवाओं की मजबूती से सुलभ होगा न्याय : जगदीप सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधिक सेवाओं की मजबूती से सुलभ होगा न्याय : जगदीप सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 07 Apr 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत जिला कारागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव जगदीप सिंह ने कहा कि विधिक सेवाओं की मजबूती से न्याय को सुलभ बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिला कारागार में बंदियों के लिए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत करना उनके पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
मंगलवार को सोनीपत दौरे पर पहुंचे जगदीप सिंह ने विधिक सेवाओं की समीक्षा करते हुए आमजन तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने पर बल दिया। जिला कारागार में बंदियों के लिए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा करते हुए सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रचेता सिंह के साथ पैनल अधिवक्ता, विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता, मध्यस्थ और परामर्शदाताओं की बैठक ली।
उन्होंने जिला वैकल्पिक विवाद निपटान केंद्र, स्थायी लोक अदालत तथा मध्यस्थता एवं सुलह केंद्र का निरीक्षण करने के अलावा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जगजीत सिंह से भी मुलाकात की।
कारागार में बंदियों के लिए पाक कला प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
जिला कारागार सोनीपत में बंदियों के पुनर्वास को ध्यान में रखते हुए एक माह का पाक कला एवं भोजन प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से बंदियों को भोजन तैयार करने, रसोई प्रबंधन, खाद्य सुरक्षा और भोजनालय संचालन से जुड़े कौशल सिखाए जाएंगे। यह कार्यक्रम बंदियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और भविष्य में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सहायक होगा।
एसआरएम विवि दिल्ली एनसीआर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मिलकर करेंगे काम
इस मौके पर एसआरएम विश्वविद्यालय दिल्ली-एनसीआर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बीच समझौता किया गया। इसका उद्देश्य विधिक सहायता, जागरूकता और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देना है। दोनों पक्षों ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुरूप तथा संविधान के अनुच्छेद 39ए के तहत सभी के लिए समान न्याय सुनिश्चित करने के सांविधानिक उद्देश्य की पूर्ति के लिए मिलकर कार्य करने पर सहमति व्यक्त की।
यह रहे उपस्थित
कारागार कार्यक्रम में सेशन जज जगजीत सिंह गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही सीजेएम प्रचेता सिंह, एसआरएम विवि से प्रोफेसर डॉ. विजय कुमार सिंह, डीन, फैकल्टी ऑफ लॉ डॉ. रतन साहू, प्रिंसिपल फैकल्टी ऑफ होटल मैनेजमेंट शेफ रवि कुमार, अजीत सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर फैकल्टी ऑफ लॉ, कारागार अधीक्षक राजेंद्र सिंह, उप अधीक्षक दीपक हुड्डा, अमित कुमार उपस्थित रहे।
Trending Videos