सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ban on expensive books and books from private publishers in private schools

Sonipat News: निजी स्कूलों में महंगी और निजी प्रकाशकों की किताबों पर लगे रोक

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 Apr 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Ban on expensive books and books from private publishers in private schools
फोटो : सोनीपत में नगराधीश को ज्ञापन सौंपते क्राइम कंट्रोल एंड ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन के पदा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। क्राइम कंट्रोल एंड ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाजेशन ने निजी स्कूलों की ओर से महंगी और निजी प्रकाशकों की किताबें लगवाने के मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा है। संगठन ने नगराधीश सिमरन को ज्ञापन सौंपा है।
संगठन ने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि कई निजी स्कूल संचालक एनसीईआरटी की पुस्तकों के बजाय निजी प्रकाशकों की किताबें अनिवार्य कर रहे हैं। इससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कटारिया ने बताया कि अधिकतर स्कूल संचालक अभिभावकों को एक निर्धारित दुकान से ही किताबें खरीदने के लिए बाध्य करते हैं। इससे अभिभावकों को कहीं और से सस्ती दरों पर पुस्तकें उपलब्ध नहीं हो पाती हैं।
संगठन ने इसे अभिभावकों और विद्यार्थियों के अधिकारों का हनन बताया। संगठन ने शिक्षा मंत्री से मांग की है कि एक देश एक पाठ्यक्रम की नीति लागू कर देश के सभी स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकें अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश जारी किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed