सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman accuses AC mechanic of indecency

Sonipat News: महिला ने एसी मैकेनिक पर लगाया अभद्रता का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 Apr 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Woman accuses AC mechanic of indecency
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

खरखौदा। महिला ने एसी की सर्विस के दौरान लापरवाही बरतने, धमकी देने और जातिगत अपमान का आरोप लगाते हुए थाना खरखौदा में शिकायत दी है। महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति ने वर्ष 2024 में बीपीएल कंपनी का एसी खरीदा था।
महिला के अनुसार 3 अप्रैल को उनके बेटे ने कंपनी के कस्टमर केयर पर शिकायत दर्ज कराई तो कंपनी की ओर से शिकायत नंबर जारी किया गया। 5 अप्रैल को कंपनी या उसके स्थानीय सहयोगी के दो कर्मचारी सर्विस के लिए उनके घर आए। खराबी जांचने के लिए उनके पास जरूरी उपकरण नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि मैकेनिक बिना मरम्मत किए चले गए। कर्मचारियों के जाने के 10 मिनट बाद उनके बेटे के मोबाइल पर अज्ञात नंबरों से फोन आया। उससे गाली-गलौज करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। इसी तरह पति के मोबाइल पर भी धमकी भरे काॅल आए।
महिला ने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान उनकी जाति को लेकर भी अपमानजनक टिप्पणियां की गईं। महिला ने तुरंत 112 नंबर पर काॅल कर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। अब उन्होंने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ करवाई की जाए। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed