सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Street lights did not light up when Murthal left the corporation.

Sonipat News: मुरथल निगम से निकला तो नहीं जलीं स्ट्रीट लाइटें

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Street lights did not light up when Murthal left the corporation.
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में समाधान ​शिविर के दौरान जनसुनवाई करती नगराधीश सिमरन। स्रोत: सूचना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। जीटी रोड से लेकर गांव मुरथल तक नगर निगम की ओर स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। नगर निगम से मुरथल गांव अलग होने के बाद बिजली निगम ने कनेक्शन काट दिया है। उसके बाद ग्राम पंचायत ने इन लाइटों को अपने अधीन नहीं लिया। आज यह लाइटें शोपीस बनी हुई हैं। मुरथल के लोगों ने इसकी शिकायत समाधान शिविर में दर्ज कराई है।
शिविर के दौरान नगराधीश सिमरन ने 25 शिकायतों की सुनवाई की। संबंधित अधिकारियों को तुरंत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इनमें सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, विद्युत, पंचायत एवं अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख मामलों में विधवा पेंशन बनवाने, स्वतंत्रता सेनानी द्वार बनवाने, फैमिली आईडी में 15 साल पुराना रिहायशी प्रमाण पत्र अपडेट करवाने, अवैध कब्जा हटवाने के रहे। साथ ही ग्रामीणों ने मुरथल-हसनपुर रोड पर पानी की निकासी, मुरथल में पोल बदलवाने की शिकायतें दर्ज करवाईं।
इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत बैंक खाता परिवर्तन, गिरदावरी में संशोधन, बिजली मीटर लगवाने, विधवा पेंशन में बैंक खाता बदलाव, बुढ़ापा पेंशन बनवाने व फैमिली आईडी में आय संशोधन जैसी समस्याएं भी रखीं।
इस दौरान राजस्व एवं भूमि से जुड़े मामलों में कृषि भूमि के रिकॉर्ड को दुरुस्त करने, लाल डोरा क्षेत्र के मकानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने व अवरुद्ध मार्ग को खुलवाने जैसी शिकायतें प्राप्त हुईं। सभी शिकायतों की सुनवाई करते हुए नगराधीश ने तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed