सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The roadmap for urban development was prepared at the Mayor's Council meeting.

Karnal News: महापौर परिषद की बैठक में शहरी विकास का रोडमैप तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The roadmap for urban development was prepared at the Mayor's Council meeting.
मेयर रेणु बाला गुप्ता को सम्मानित करते  ऋषिकेश के महापौर शंभू पासवान। संगठन
विज्ञापन
करनाल। ऋषिकेश में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद की 117वीं बैठक का वीरवार को समापन हो गया। परिषद की अध्यक्ष एवं करनाल की महापौर रेणु बाला गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित बैठक में देशभर से आए महापौरों ने स्थानीय स्वशासन, नगर विकास, स्वच्छता, डिजिटल प्रशासन, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए भविष्य का रोड मैप तैयार किया।
Trending Videos

इस दौरान परिषद अध्यक्ष रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि स्थानीय निकाय लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाइयों में से हैं और निश्चित रूप से देश के समग्र विकास का आधार मजबूत स्थानीय स्वशासन है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय महापौर परिषद जैसे संगठन नगरों के बीच बेहतर समन्वय, अनुभवों के आदान-प्रदान और जनहितकारी नीतियों को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे पूर्व बैठक के प्रथम सत्र में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शहरी विकास मंत्री राम सिंह, ऋषिकेश के महापौर शंभू पासवान, परिषद के महासचिव आशुतोष वार्ष्णेय, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल एवं सुबोध उनियाल ने सहभागिता की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगरों के सुनियोजित विकास, स्वच्छता, आधुनिक आधारभूत सुविधाओं और स्मार्ट सिटी विजन को साकार करने पर बल दिया। समापन समारोह में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, आयुक्त गोपाल बेनीवाल, परिषद के महासचिव आशुतोष वार्ष्णेय, सचिव मनोज तथा देशभर से आए महापौर एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से आत्मीय संवाद भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed