{"_id":"69ff90a05bc5f0db6b0db5ef","slug":"the-sanitation-workers-demonstrated-by-raising-slogans-karnal-news-c-18-knl1018-902732-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सफाईकर्मियों ने नारे लगाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सफाईकर्मियों ने नारे लगाकर किया प्रदर्शन
Sun, 10 May 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 10 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते नगर निगम सफाई कर्मचारी। संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। नगर पालिका कर्मचारी संघ की ओर से शनिवार को शहर के बाजारों में विरोध प्रदर्शन किया गया। सफाई कर्मचारियों ने जनता के बीच जाकर सरकार की वादाखिलाफी की पोल खोलते हुए नारे लगाए। जिला इकाई प्रधान राजकुमार की अगुवाई में कर्ण पार्क में सभा करने के बाद कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए कमेटी चौक पहुंचे। इसके बाद ओल्ड जीटी रोड, कर्ण गेट, कुंजपुरा रोड से नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। सर्व कर्मचारी संघ, रिटायर्ड कर्मचारी संघ और अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने प्रदर्शन में शामिल रहकर समर्थन दिया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता की वजह से वे सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए हैं। नरेश अठवाल, महावीर सिरसवाल, राजीव, जोनी सोदा, धर्मवीर सरोहा, विनोद प्रोचा, बिंदर चौहान, वीरभान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन