फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The sanitation workers' strike has disrupted the system

Karnal News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़ी व्यवस्था

Wed, 13 May 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 13 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
The sanitation workers' strike has disrupted the system
दीवार के साथ लोगों ने डाले कचरे से आ रही बदबू से राहगीर काफी परेशान गंदगी से आ रही बदबू से परेश
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तरावड़ी। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है। जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं और नालों के जाम होने से हालात दिन-प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं। इसका असर स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है। शहरवासियों में नगर पालिका के प्रति नाराजगी साफ दिखाई दे रही है।

नगर पालिका के कुल 33 सफाई कर्मचारियों में से करीब 26 कर्मचारी एक मई से हड़ताल पर हैं। हड़ताली कर्मचारी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और शहीद फायर कर्मियों के परिवारों को मुआवजा व न्याय देने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन


फिलहाल केवल 7 कर्मचारियों के सहारे शहर की सफाई व्यवस्था चल रही है, जो पर्याप्त नहीं है। गुरुद्वारा के पास नाले पूरी तरह ब्लॉक हो चुके हैं और ओवरफ्लो होकर सड़कों पर फैल रहे हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में बदबू और गंदगी से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका सचिव अजीत कुमार ने बताया कि हड़ताल के बावजूद सफाई व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण जारी है और जहां अधिक समस्या है, वहां प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed