फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The strike by sanitation workers has turned the smart city into a garbage dump.

Karnal News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से कूड़ा घर बनी स्मार्ट सिटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
The strike by sanitation workers has turned the smart city into a garbage dump.
करनाल। सफाई कर्मचारियों की लगातार जारी हड़ताल ने स्मार्ट सिटी की तस्वीर पूरी तरह बिगाड़ दी है। शहर की मुख्य सड़कें, बाजार, कॉलोनियां और चौक अब कूड़े के ढेरों से भर चुके हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि कई स्थानों पर लोगों का गुजरना तक मुश्किल हो रहा है। शहर में अब तक 600 टन से ज्यादा कूड़ा जमा हो चुका है, जिससे बदबू, गंदगी और संक्रमण फैलने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि आम लोगों की परेशानी को देखते हुए सफाई कर्मचारी यूनियन ने नरमी दिखाते हुए घरों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की अनुमति दे दी। इसके बाद बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे से शहर में टिपर दोबारा चलाए गए और घरों से कूड़ा उठाने का कार्य शुरू हुआ, इससे लोगों को कुछ राहत जरूर मिली लेकिन सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर पड़े कूड़े के ढेर अभी भी जस के तस बने रहे।
विज्ञापन



निगम ने बाहर से बुलाए कर्मचारी, यूनियन ने रुकवाया काम :
शहर की सड़कों से कूड़ा उठवाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने बाहर से सफाई कर्मचारी बुलाने शुरू कर दिए। मंगलवार को पुलिस बल की मौजूदगी में मुगल कैनाल क्षेत्र में जेसीबी लगाकर कूड़ा ट्रालियों में भरवाया गया। निगम प्रशासन ने दो ट्रालियां कूड़े से भरवा भी दीं लेकिन इसकी सूचना मिलते ही सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्य मौके पर पहुंच गए। यूनियन के कर्मचारियों ने मौके पर धरना देकर विरोध शुरू कर दिया और काम रुकवा दिया। कर्मचारियों का आरोप था कि निगम प्रशासन उनकी मांगों को सुनने के बजाय हड़ताल तोड़ने की कोशिश कर रहा है। मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
विज्ञापन



डोर-टू-डोर सेवा को मिली राहत

एक दिन पहले तक डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन कर दिया था। कर्मचारियों ने अपने वाहन डंपिंग यार्ड में खड़े कर वहां ताला लगा दिया था, जिसके बाद घरों से भी कूड़ा उठना बंद हो गया था, इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई थी लेकिन लगातार बढ़ते दबाव और शहरवासियों की दिक्कतों को देखते हुए यूनियन ने घरों से कूड़ा उठाने की छूट दे दी, इसके बाद दोपहर से कई इलाकों में फिर से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण शुरू हुआ। हालांकि शहर के कई हिस्सों में अभी भी व्यवस्था पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान राजकुमार ने बताया कि लोगों की समस्या को देखते हुए डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को अनुमति दे दी है ताकि शहर के लोगाें को परेशानी न हो लेकिन उनकी हड़ताल जारी है। शाम को भी निगम प्रशासन ने बाहर से कुछ लोग बुलाकर कूड़ा उठाने का प्रयास किया जो हमने रुकवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed