फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The work of undergrounding the wires of three markets will be completed in three months.

Karnal News: तीन माह में पूरा होगा तीन बाजारों के तार भूमिगत करने का काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The work of undergrounding the wires of three markets will be completed in three months.
विकास कार्य को दौरान करते डीसी डॉ आनंद कुमार शर्मा। सूचना विभाग
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। स्मार्ट सिटी के तहत शहर के तीन बाजारों के बिजली तार को भूमिगत करने का काम तीन माह यानी जुलाई के अंत तक पूरा होगा, इसके लिए उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। वह सोमवार को अपने कार्यालय में स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा कर रहे थे, इसके बाद उन्होंने साइट विजिट करके स्थिति का जायजा भी लिया। उन्होंने बताया कि सेक्टर-32 के इंदौर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, वृद्धाश्रम, सामुदायिक केंद्र, लाइब्रेरी, बैडमिंटन व वॉलीबॉल हॉल का लोकार्पण जल्द होगा।

निरीक्षण के दौरान एजेंसियों के प्रतिनिधियों से कहा कि निर्धारित समय में ही सभी परियोजनाओं का कार्य पूरा करें। अतिरिक्त समय नहीं मिलेगा बल्कि देरी पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। अधिकारियों से कहा कि सड़कों के सौंदर्यीकरण, लाइटें लगाने के कार्य को भी पूरा करवाया जाए। बिजली निगम के अधिकारियों को ओल्ड जीटी रोड बस अड्डे से लेकर महर्षि वाल्मीकि चौक, मेरठ रोड चौक से मीरा घाटी चौक और कुंजपुरा रोड पर अस्पताल चौक से लेकर पुरानी सब्जी मंडी चौक तक अंडरग्राउंड बिजली की तार बिछाने के कार्य को जुलाई 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ये काम होने हैं
- कैलाश गांव के हॉकी स्टेडियम में बन रहे 80 कमरों हॉस्टल ब्लॉक का कार्य अगस्त तक पूरा किया जाए और समय नहीं मिलेगा।
- शहीद ऊधम सिंह चौक से मेरठ रोड तक करीब 16.50 करोड़ रुपये से बनने वाली सड़क के कार्य को 30 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए।
- शहीद ऊधम सिंह चौक के पास ओल्ड डब्ल्यूजेसी पर करीब 6.50 एकड़ में बन रहे पार्क में वन अधिकारी ने बताया कि 1000 पौधे लगाए जाने हैं, 500 लगाए जा चुके हैं, बाकी बरसात के दिनों में लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सेक्टर-32 में 9.50 करोड़ रुपये से बन रहे सामुदायिक केंद्र के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
- ड्रेन नंबर 1 पर 11 करोड़ रुपये से आरडी 00-3200 और 3200-12000 ड्रेन के पुनर्वास कार्य का सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक भाग बन चुका है, शेष कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed