फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The young man jumped into the canal due to mental distress.

Karnal News: युवक ने मानसिक परेशानी में नहर में लगाई थी छलांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
The young man jumped into the canal due to mental distress.
मृतक दलबीर सिंह की फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करानाल। पश्चिमी यमुना नहर में बड़ौता और जानी गांव के बीच मिले शव की की शिनाख्त जींद जिले के काब्रछा गांव निवासी दलबीर सिंह (39) के ताैर पर हुई है। वह लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। परिजन उसका इलाज करनाल के एक निजी अस्पताल से करवा रहे थे। जांच में सामने आया कि वह मंगलवार शाम को दवाई लेने के बाद अपने भाई को चकमा देकर गायब हो गया। इसके बाद नहर में छलांग लगाकर जान दे दी। मधुबन थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।


मधुबन थाना के पुलिस जांच अधिकारी कृष्ण ने बताया कि दलबीर सिंह 12 मई को अपने भाई के साथ एक निजी अस्पताल में दवाई लेने आया था। दवाई लेने के बाद उसने अपने भाई को किसी जानकार के पास जाने की बात कही। उसी रात वह भाई को चकमा देकर निकल गया और रामनगर के पास नहर में छलांग लगा दी। 13 मई की शाम को बडाैता और जानी गांव के बीच पश्चिमी यमुना नहर से उसका शव मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया था। बाद में परिजन वहां पहुंचे और शिनाख्त की। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को साैंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed