फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There is no drinking water in the markets of the city of Danveer.

Karnal News: दानवीर की नगरी के बाजारों में नहीं पीने का पानी

Sat, 02 May 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 02 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
There is no drinking water in the markets of the city of Danveer.
 दयालपुरा गेट से कर्ण गेट तक बाजार में ​कही नही ठंडे पानी की छबील। संवाद
भगवान दास
विज्ञापन


करनाल।
तपती गर्मी में शहर के कर्ण गेट, सराफा बाजार और कुंजपुरा रोड पर खरीदारी करने आने वाले लोगों को अब अपने साथ पानी की बोतल लाना जरूरी हो गया है। क्योंकि दानवीर राजा कर्ण की नगरी के इन प्रमुख बाजारों में नगर निगम व जिला प्रशासन की ओर से पेयजल की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में प्यास से व्याकुल लोगों को दुकानों की ओर से रुख करना पड़ता है।
कुछ वर्ष पहले तक कर्ण गेट और कमेटी चौक पर प्याऊ थी, अब ये लुप्त हो चुकी हैं। इनके अलावा छबील और मानव सेवा संघ की ओर से पानी की रेहड़ियां भी खड़ी रहती थीं। राहगीरों को ठंडा पानी आसानी से मिल जाता था लेकिन समय के साथ ये गायब हो गईं।
विज्ञापन

अब स्थिति यह है कि भीषण गर्मी में भी इन व्यस्त बाजारों में पीने के पानी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। प्यास लगती है तो पानी खरीदकर पीना पड़ता है।
---


इनका कहना है- कर्ण गेट के दुकानदार सोहन लाल का कहना है कि शहर में जगह-जगह ठंडे पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। गर्मी में छोटे बच्चों को लेकर आने वाली महिलाओं को ज्यादा परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गांव संगोही के ग्रामीण कर्म सिंह का कहना है कि पता नहीं प्रशासन पेयजल व्यवस्था या छबील लगाने से क्यों कतरा रहा है। कर्ण नगरी में भी अब पीने के पानी की कमी देखी जा रही है।
- सराफा बाजार के दुकानदार पंकज गोयल का मानना है कि सराफा बाजार में प्रशासनिक स्तर पर पेयजल की व्यवस्था नहीं है। कुछ दुकानदारों ने अपने फ्रीज व कैंपर रखे हुए हैं।

पेयजल की व्यवस्था को लेकर प्रयास किया जा सकता है। यह चेक करवा लेंगे कि पहले कहां हैंडपंप या कूलर था, जो अब नहीं है। गर्मी में लोगों को परेशान नहीं होने देंगे। - रेणू बाला गुप्ता, मेयर करनाल

 दयालपुरा गेट से कर्ण गेट तक बाजार में कही नही ठंडे पानी की छबील। संवाद

 दयालपुरा गेट से कर्ण गेट तक बाजार में कही नही ठंडे पानी की छबील। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed