सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There will be eight big Tuesdays in the extra month, not four... a change after 19 years

Karnal News: अधिक मास में चार नहीं, आठ बड़े मंगल होंगे... 19 साल बाद बदलाव

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 04 May 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
There will be eight big Tuesdays in the extra month, not four... a change after 19 years
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

करनाल। दो मई से ज्येष्ठ का पवित्र महीना शुरू हो गया है। यह 29 जून, 2026 तक चलेगा। श्री श्याम बाला जी ज्योतिष केंद्र के संचालक पंडित विनोद शास्त्री के अनुसार, ज्येष्ठ मास में अधिक मास के दुर्लभ संयोग के कारण 19 साल बाद चार की जगह कुल 8 बड़े मंगल होगे।
हनुमान जी की पूजा के लिए समर्पित ये विशेष मंगल 5 मई से शुरू होकर 23 जून तक होंगे। उन्होंने बताया कि यह महीना सूर्य भगवान और हनुमान जी की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। इस बार अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) के संयोग के कारण ज्येष्ठ माह 30 दिन की जगह 59 दिनों का होगा। 17 मई से 17 जून तक अधिक मास होगा। विनोद शास्त्री ने बताया कि इस महीने में राहगीरों को पानी पिलाना या प्याऊ लगवाना बहुत पुण्यदायी माना जाता है। सूर्यदेव को प्रतिदिन अर्घ्य देने से स्वास्थ्य और आत्मविश्वास बढ़ता है और बड़े मंगल पर हनुमान जी की पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है। इन दिनों में हनुमान जी का विशेष शृंगार, चोला अर्पित और भव्य भंडारे आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed