फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Threats on social media continue unabated even after the murder and encounter.

Karnal News: हत्या व एनकाउंटर के बाद भी सोशल मीडिया पर रुक नहीं रही धमकियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Threats on social media continue unabated even after the murder and encounter.
Threats on social media continue unabated even after the murder and encounter.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सोशल मीडिया पर वर्चस्व की जुबानी जंग जिंदगी पर भारी पड़ने लगी है। दराबी लाइन निवासी बीरू वाल्मीकि की हत्या से खून-खराबे में बदल गई। गोली चालने वाले दो बदमाश हर्ष और बीरबल के एनकाउंटर के बाद भी सोशल मीडिया पर धमकियां थम नहीं रही हैं। शूटर समाना और बीरू के साथियों के नाम से अभी भी एक दूसरे को धमकियों के ऑडियो और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
इनमें से कुछ प्रकरण के बाद के हैं तो कुछ पहले के। इससे माहौल भी और गरमा रहा है। करनाल में सोशल मीडिया पर वर्चस्व की लड़ाई का यह पहला मामला सामने आया है, जिसमें बदमाशों ने बुधवार को हत्या की और पुलिस की ओर से हुए एनकाउंटर में भी वीरवार को दो बदमाश मारे गए। इधर पुलिस की साइबर टीमें भी सोशल मीडिया पर बढ़ती इस जुबानी जंग में सतर्क हो गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस टीमें भी लगातार इन वीडियो और ऑडियो की जांच कर रही है। डीएसपी संदीप का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। युवाओं को हथियारों और ऐसे वीडियो डालने वालों से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed