सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three arrested for stealing two-wheelers to get rich quick

Karnal News: जल्दी अमीर बनने के लिए करते थे दोपहिया वाहन चोरी, तीन गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 25 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for stealing two-wheelers to get rich quick
विज्ञापन
करनाल। एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम ने रामनगर क्षेत्र से दोपहिया वाहन चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की चार बाइक बरामद की गई हैं। आरोपियों के खिलाफ पहले ही चोरी की प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह जल्दी अमीर बनने और शाैक पूरे करने की नियत से बाइक चोरी करते थे।

टीम के जांच अधिकारी सुरेश कुमार गहलावत ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रामनगर करनाल निवासी कुलवंत सिंह उर्फ कांता, कुरुक्षेत्र में पीपली स्थित शनि मंदिर काॅलोनी निवासी आशुतोष उर्फ आशु उर्फ चिंटू और कुरुक्षेत्र के सिरसमा स्थित डेरा मुंशीराम निवासी नितेश उर्फ काला को गिरफ्तार किया गया है। थाना रामनगर क्षेत्र से 5 मई 2026 में चोरी हुई बाइक आरोपियों से बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने थाना सिविल लाइन में 26 मार्च 2026 को दर्ज बाइक चोरी की वारदात को भी कबूल किया। आरोपियों ने चोरी की बाइक तीसरे आरोपी नितेश कुमार उर्फ काला को बेचने की बात कही। जिसके बाद नितेश को चोरी की बाइक सहित काबू कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर चोरी की दूसरी बाइक भी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कुलवंत सिंह व नितेश कुमार के खिलाफ पूर्व में भी चोरी की प्राथमिकी दर्ज हैं। तीनों से पूछताछ के दौरान थाना सिविल लाइन, थाना सदर और थाना रामनगर सहित अन्य मामलों का भी खुलासा हुआ है। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed